Budget 2025: देश का बजट 1 फरवरी को संसद में पेश होगा. इसमें इंश्योरेंस कवरेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बड़ा ऐलान कर सकती हैं. दरअसल, भारत सरकार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत बीमा कवरेज में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इसके जरिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वित्तीय सुरक्षा बढ़ाना चाहती है. साथ ही यह '2047 तक सभी के लिए बीमा' के नजरिए से भी कारगर साबित हो सकता है, जिसके तहत पूरे भारत में व्यापक बीमा पहुंचाना है.
बीमा स्कीम्स में संभावित बदलाव
PMJJBY के तहत जीवन बीमा कवर की सीमा को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की योजना पर काम चल रहा है. इस प्रस्ताव का उद्देश्य हाई कवरेज मुहैया करके मौजूदा बीमा सुरक्षा अंतर को दूर करना है. बढ़ी हुई कवरेज से बीमित व्यक्तियों और उनके आश्रितों को बेहतर वित्तीय सहायता मिलने की उम्मीद है, जिससे अंतर काफी कम हो जाएगा.
21 करोड़ से ज्यादा हुए नामाकंन
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन बदलावों की घोषणा 1 फरवरी को पेश होने जा रहे बजट में हो सकती है. पिछले महीने यह बताया गया था कि PMJJBY ने पूरे भारत में 21 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर प्रदान किया है. 20 अक्टूबर 2024 तक नामांकन 21.6 करोड़ तक पहुँच गया, जिसमें 17,211.50 करोड़ रुपए के क्लेम्स का निपटारा किया गया.

पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई की खास बातें
PMJJBY एक नवीकरणीय एक वर्षीय जीवन बीमा योजना है, जो किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु को कवर करती है. इसके उलट PMSBY एक साल की कवरेज के साथ आकस्मिक मृत्यु और विकलांगता के खिलाफ दुर्घटना बीमा प्रदान करता है, जिसे हर साल रीन्यू किया जाता है. दोनों योजनाओं के तहत कवरेज बढ़ाने के बारे में चर्चा चल रही है, जिसमें आगामी बजट में संभावित समायोजन की उम्मीद है.
लाभार्थियों को मिलेगा डबल फायदा
व्यक्तियों के पास बढ़े हुए प्रीमियम के साथ उच्च कवरेज चुनने या मौजूदा ₹2 लाख कवर को बनाए रखने का विकल्प हो सकता है. अभी PMSBY की लागत 20 रुपए सालाना है, जबकि PMJJBY की लागत 436 रुपए सालाना है. संशोधित प्रीमियम दरें निर्धारित की जा रही हैं, लेकिन इसमें कोई ज्यादा बढ़ोतरी देखने की संभावना नहीं है, क्योंकि इसका उद्देश्य व्यापक पहुँच के लिए प्रीमियम को कम रखना है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications