नई दिल्ली, जनवरी 29। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किए जाने में सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। इस उससे पहले अब केवल एक ही दिन शेयर बाजार में खरीदारी-बिकवाली की जा सकती है। आज और कल मार्केट बंद रहेगा, जबकि सोमवार 31 जनवरी को आप शेयर में दांव लगा सकते हैं। बता दें कि ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 10 शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है। इन शेयरों को आप 3-6 महीने की समय सीमा के साथ खरीद सकते हैं। ये शेयर अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। जानते हैं इन शेयरों के नाम और उनका टार्गेट प्राइस।
कौन-कौन से शेयर हैं शामिल
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शेयर चुने हैं उनमें लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, यूनाइटेड स्पिरिट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, केपीआर मिल्स, नेशनल एल्युमीनियम, भारत डायनेमिक्स और केएनआर कंस्ट्रक्शन शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी शेयरों के टार्गेट प्राइस और मौजूदा भाव।
लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स
लार्सन एंड टुब्रो के लिए टार्गेट प्राइस 2168 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 1898 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से 14 फीसदी से ज्यादा मुनाफा करा सकता है। एक्सिस बैंक के लिए टार्गेट प्राइस 870 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 764 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से करीब 14 फीसदी मुनाफा करा सकता है। टाटा मोटर्स के लिए टार्गेट प्राइस 555 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 497 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से 10.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
यूनाइटेड स्पिरिट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
यूनाइटेड स्पिरिट्स के लिए टार्गेट प्राइस 970 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 855 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से 13 फीसदी से ज्यादा मुनाफा करा सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए टार्गेट प्राइस 116 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 103 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से करीब 12.5 फीसदी मुनाफा करा सकता है। कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के लिए टार्गेट प्राइस 698 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 637 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से 10.2 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
केपीआर मिल्स, नेशनल एल्युमीनियम और भारत डायनेमिक्स
केपीआर मिल्स के लिए टार्गेट प्राइस 765 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 663 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से 15 फीसदी से ज्यादा मुनाफा करा सकता है। नेशनल एल्युमीनियम के लिए टार्गेट प्राइस 125 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 109 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से करीब 14.5 फीसदी से ज्यादा मुनाफा करा सकता है। भारत डायनेमिक्स के लिए टार्गेट प्राइस 548 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 482 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से 13.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
केएनआर कंस्ट्रक्शन
केएनआर कंस्ट्रक्शन के लिए टार्गेट प्राइस 358 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव करीब 301 रु है। ये शेयर मौजूदा भाव से करीब 19 फीसदी मुनाफा करा सकता है। ध्यान रहे कि यहां बताए गए टार्गेट आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार हैं। दूसरी बात कि शेयर बाजार में काफी जोखिम होता है। इसलिए सोच समझ कर निवेश करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
