शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड लेवल पर ट्रेड कर रहे. इसमें निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप इंडेक्स शामिल हैं. बाजार की धुआंधार तेजी में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन भी देखने को मिल रहा. खासकर कॉरपोरेट ऐलान के चलते शेयरों में एक्शन तेज हैं. ऐसा ही एक शेयर BSE का है, जोकि डिविडेंड के चलते फोकस में है. बता दें कि आज डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट है. शेयर पिछले एक साल में स्टॉक करीब 400% उछल चुका है.
डिविडेंड के लिए 14 जून की तारीख अहम
BSE ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 15 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. फाइनल डिविडेंड FY24 के लिए दिया जा रहा है. धमाकेदार डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की तारीख आज यानी 14 जून है. शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड की रकम 13 अगस्त को या फिर उससे पहले मिल जाएगा. बता दें कि BSE के शेयर होल्डर्स को फाइनल डिविडेंड से प्रति शेयर 750% का तगड़ा प्रॉफिट होगा.

क्या होता है डिविडेंड रिकॉर्ड डेट?
रिकॉर्ड डेट को कट-ऑफ डेट भी कहते हैं. इस तारीख को डिविडेंड के लिए काफी अहम माना जाता है क्योंकि कंपनी अपने डिविडेंड के डिस्ट्रिब्युशन के लिए योग्य शेयरहोल्डर्स की फाइनल लिस्ट तैयार करती है.
BSE ने लगातार दिए डिविडेंड
BSE ने लगभग हर फाइनेंशियल ईयर के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. 2018 में 31 रुपए प्रति शेयर, 2019 में 25 रुपए, 2020 में 17 रुपए, 2021 में 21 रुपए, 2022 में 13.50 रुपए, 2023 में 12 रुपए और 2024 के लिए 15 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है.
BSE ने बरसाए पैसे?
BSE का शेयर जबरदस्त तेजी दिख रहा. शेयर का भाव NSE पर 2700 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है. 1 साल में स्टॉक ने निवेशकों को करीब 400% का बंपर रिटर्न दिया है. शेयर 6 महीने की अवधि में करीब 16% का रिटर्न दिया. 2024 में अब तक स्टॉक का रिटर्न 23% से ज्यादा है. शेयर ने पिछले 5 सालों में 1230% तक का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
