शेयर बाजार में जोरदार बुधवार को अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में शुरुआत किए. बाजार की तेजी में क्वालिटी शेयरों को खरीदने का मौका है. इसके लिए ब्रोकरेज हाउसेज लॉन्ग टर्म के लिए टॉप पिक्स दिए हैं. आज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए टाटा मोटर्स से लेकर पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों को पिक किए हैं, जिन पर खरीदारी की राय के साथ बड़े टारगेट दिए गए हैं.
टाटा मोटर्स में बना निवेश का मौका
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1250 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 11 जून 987.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर पर करीब 27% के अपसाइड के टारगेट दिए हैं. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि टाटा मोटर्स, अपनी फ्रेंचाईजी को मजबूत करने पर एक बार फिर फोकस कर रहा है.
टाटा मोटर्स पर जेफरीज ने कहा कि मैनेजमेंट पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट पर फोकस बढ़ा रहा. इसके तहत इन दोनों सेगमेंट में मुनाफे में सुधार लाने पर फोकस है. पैसेंजर व्हीकल यानी PV में FY27 में 16% के मार्केट शेयर को बढ़ाकर FY30 तक 18% पर जोर है.
कमर्शियल व्हीकल यानी CV में मीडियम टर्म में नॉन-व्हीकल रेवेन्यू को 20% तक बढ़ाने पर मैनेजमेंट का फोकस हैं. मैनेजमेंट CV और PV सेगमेंट में 10% से ज्यादा ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन का टारगेट लेकर चल रहा. इसके अलावा FY26 में इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV बिजनेस में ब्रेकईवेन का टारगेट है.

मॉर्गन स्टेनली ने भी टाटा मोटर्स पर जताया भरोसा
मॉर्गन स्टेनली ने टाटा मोटर्स पर Equal-Weight की रेटिंग दी है. शेयर पर 1150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सभी बिजनेस अब अपने दम पर कारोबार करने में सक्षम हैं. ऐसे में आगे मजबूत बनाने के लिए कंपनी अगला कदम डीमर्जर की तरफ बढ़ा सकती है. मैक्रो फैक्टर्स अच्छी होने से लंबी CV सायकल को मजबूती मिलेगा.
मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि कमर्शियल व्हीकल यानी CV बिजनेस से मार्जिन को 10% से ज्यादा करने पर फोकस है. साथ ही EV की पहुंच 30% तक बढ़ाने का टारगेट है. कंपनी की ग्रोथ को नए नेमप्लेट लॉन्च और चैनल एक्सपेंशन से सहारा मिलेगा. ICE मार्जिन टारगेट भी 10% से ज्यादा है. खास बात ये है कि FY26 तक EV बिजनेस का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA ब्रेक ईवेन पर संभव है.
प्राइवेट बैंकिंग शेयर में बरसेगा मुनाफा
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी ने प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी केलिए इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 2010 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 11 जून को 1480 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक का लोन ग्रोथ टारगेट 18-20% है, जोकि रिटेल में धीरे-धीरे बढ़ोतरी से संभव है.
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि व्हीकल मिक्स को बैलेंस करने और नए कारोबार को बढ़ने का भरोसा है. ग्रोथ के लिए MFI में मौजूदा ट्रैक्शन बनाए रखने पर भी जोर है. बैंक के डिपॉजिट्स में तेजी की उम्मीद है. साथ ही लाइबिलिटी ग्रोथ 16 से 18% रहने का अनुमान है. NIMs गाइडेंस 42.-4.3% तक का है. इसके अलावा इंटरेस्ट रेट साइकिल के हिसाब से भी बैंक की स्थिति बेहतर है.
पेज इंडस्ट्रीज में खरीदारी का मौका
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने पेज इंडस्ट्रीज के शेयर पर भरोसा जताया है. शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग के साथ 41222 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि 11 जून को शेयर 38637 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज फर्म ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि मीडियम टर्म में कंपनी का जोर 10% से ज्यादा वॉल्यूम पर है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि दो तिमाहियों में एंड कंज्यूमर डिमांड में सुधार होगी. कमजोर डिमांड के माहौल में भी मैनेजमेंट को मार्जिन बनाए रखने पर फोकस कर रहा. इसके लिए कंपनी बैक-एंड एफिशिएंसी और कॉस्ट कम करने पर जोर दे रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई



Click it and Unblock the Notifications