नई दिल्ली, जून 1। देश के शेयर बाजार में करीब 10,000 कंपनियां लिस्ट हैं। लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी सरकारी कंपनियों पर ही कायम है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो एक सरकारी बैंक आपके निवेश पर करीब 60 फीसदी का रिटर्न 1 साल में दे सकता है। इस बैंक पर जारी एक रिसर्च रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। आमतौर पर माना जाता है कि सरकारी कंपनियां और बैंक नियमों के अनुसार ही चलते हैं। यही कारण है कि निवेशक ऐसी जगहों पर पैसा लागने में सुरक्षित महसूस करते हैं। अगर आप भी इस सरकारी बैंक में निवेश करके फायदा उठाना चाहते हैं तो आइये जानते हैं कि यह सरकारी बैंक कौन सा है और किस रिसर्च रिपोर्ट में इस बैंक में निवेश की सलाह दी गई है।
बैंक ऑफ बड़ौदा है यह बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा में अगर आप निवेशित हैं या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह अच्छा समय है। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) के अनुसार इस बैंक के शेयरों में अगले 6 माह से लेकर 1 साल में 60 फीसदी तक की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के अनुसार बैंक के कॉरपोरेट क्रेडिट साइकल में बदलाव आ रहा है। वहीं कोरोना काल में बैंक की रिटेल एसेट क्वालिटी सुधरी है।
ये हैं शेयर का रेट बढ़ने के कारण
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की मौजूदा वैल्यूएशन 0.55 गुना है। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने बैंक ऑफ बैंक की कमाई का अनुमान 4 से 5 फीसदी बढ़ाया है। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने इस बैंक के शेयर का प्राइस टार्गेट को 125 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये कर दिया। बैंंक ऑफ बड़ौदा का शेयर मंगलवार को 80 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है।
2 लाख अंक तक जा सकता है सेंसेक्स
जहां तक शेयर बाजार में तेजी की बात है तो सेंसेक्स के बारे में अनुमान व्यक्त किया गया है कि यह अगले 10 साल में 2 लाख अंक का स्तर छू सकता है। मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल के अनुसार 10 साल में सेंसेक्स 2 लाख अंक का स्तर भी पार कर सकता है। रामदेव अग्रवाल के अनुसार भारत 2029 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। ऐसे में सेंसेक्स की वार्षिक बढ़त अभी के हिसाब से 15 फीसदी सीएजीआर तक रहने की उम्मीद है। उनके अनुसार नोटबंदी और कोरोना महामारी के बावजूद पिछले 10 सालों में सेंसेक्स की सालाना बढ़त 11 फीसदी सीएजीआर की रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
