Investable shares according to brokerage: देश की बड़ी-बड़ी ब्रोकरेज कंपनियां समय-समय पर शेयरों में निवेश की सलाह देती हैं। कुछ ऐसी ही सलाह त्योहारी सीजन के दौरान देश की बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों ने दी है। इन निवेश की सलाह पर अगर ध्यान दिया जाए तो 58 फीसदी तक कमाई का मौका पाया जा सकता है। आइये जानते हैं ऐसे ही निवेश लायक 6 शेयरों के बारे में।
यहां पर जिन शेयरों के बारे में बताया जा रहा है उनमें निवेश की सलाह बॉब कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस डायरेक्ट, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एडलवाइस ब्रोकरेज कंपनियों ने दी है।

इन कंपनियों की तरफ से पहली सलाह सीआईई ऑटोमोटिव के बारे में दी गई है। इस वक्त इस शेयर का दाम करीब 449 रुपये का है। वहीं बताया गया है कि यह शेयर 710 रुपये का स्तर दिखा सकता है। ऐसे में इस शेयर में निवेश पर करीब 58 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है।
इन ब्रोकरेज कंपनियों की तरफ से दूसरी सलाह पीवीआर आइनॉक्स के शेयर में दी गई है। इस शेयर का रेट इस वक्त करीब 1645 रुपये है। वहीं बताया गया है कि यह शेयर 2240 रुपये का स्तर दिखा सकता है। इस प्रकार से करीब 36 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है।
इन ब्रोकरेज कंपनियों ने इसके अलावा कोफोर्ज लिमिटेड में निवेश की सलाह दी है। इस शेयर का रेट इस वक्त करीब 4976 रुपये का है। इन ब्रोकरेज कंपनियों ने बताया है कि यह शेयर 6200 रुपये का स्तर दिखा सकता है। इस प्रकार से करीब 25 फीसदी का रिटर्न पाया जा सतका है।
वहीं आईटीसी पर इन ब्रोकरेज कंपनियों ने निवेश की सलाह दी है। आईटीसी के शेयर का रेट इस वक्त करीब 434 रुपये का है। वहीं ब्रोकरेज कंपनियों ने बताया है कि यह शेयर करीब 540 रुपये का स्तर दिखा सकता है। ऐसे में करीब 24 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है।
इसके अलावा हैवेल्स के शेयर में भी निवेश की सलाह दी गई है। हैवेल्स के शेयर का रेट इस वक्त 1290 रुपये चल रहा है। वहीं इन ब्रोकरेज कंपनियों ने बताया है कि यह शेयर करीब 1600 रुपये का स्तर दिखा सकता है। इस प्रकार से करीब 24 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है।
इन ब्रोकरेज कंपनियों ने इसके अलावा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में भी निवेश की सलाह दी है। इस शेयर का रेट इस वक्त करीब 525 रुपये चल रहा है। वहीं इन ब्रोकरेज कंपनियों ने बताया है कि यह शेयर करीब 650 रुपये का स्तर दिखा सकता है। इस प्रकार निवेश करके इस शेयर में करीब 23 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है।
नोट: यहां पर ब्रोकरेज कंपनियों की राय बताई जा रही है। कृपया निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

SGB रिडेम्पशन अलर्ट: 31 अगस्त है आखिरी मौका, समय रहते ऐसे करें आवेदन

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
