नई दिल्ली, दिसंबर 18। शेयर बाजार में बहुत ही सस्ते शेयर को पेनी स्टॉक कहा जाता है। हालांकि इन्हें निवेश के लिए खतरनाक माना जाता है, लेकिन यह कई बार बहुत ही अच्छा रिटर्न भी दे देते हैं। यह शेयरआमतौर 10 रुपये से कम पर मिल जाते हैं। लेकिन शेयर बाजार के जानकार इन शेयरों से बचने की सलाह ही देते हैं। लेकिन अगर आपको अच्छे शेयर की समझ है, तो ऐसे पेनी स्टॉक में से आप सही शेयर का चयन कर सकते हैं। इन शेयर की एक और खास बात होती है कि इनके रेट काफी तेजी से ऊपर और नीचे होते हैं। आइये आपको बताते हैं कि वह कौन सा पेनी स्टॉक है, जिसने कुछ ही समय में निवेशकों को करीब करीब करोड़पति बना दिया है।
इस शेयर का नाम है ब्राइटकॉम ग्रुप
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर ने निवेशकों को तगड़ा फायदा कराया है। इस शेयर का रेट करीब 3 साल पहले 2 रुपये के आसपास था। वहीं इस शेयर का रेट शुक्रवार को बीएसई पर 196.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इसके अलावा यह शेयर एनएसई पर 196.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। अगर प्रतिशत में जानना हो तो यह रिटर्न करीब 9000 फीसदी का होता है। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि इस पेनी स्टॉक ने कितना अच्छा रिटर्न दिया है। आइये अब जानते हैं इस शेयर की प्राइस हिस्ट्री।
अभी भी हो सकता है ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर में निवेश
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर का रेट पिछले 3 साल से लगातार तेजी से बढ़ रहा है। कुछ ही दिन में नया साल शुरू हो जाएगा। जानकारों के अनुसार अगर लोग इस शेयर में निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो विचार किया जा सकता है। इन जानकारों की राय है कि यह शेयर मल्टीबैगर साबित हो सकता है।
जानिए कितना तेजी से बढ़ा ब्राइटकॉम ग्रुप शेयर का रेट
ब्राइटकॉम ग्रुप का शेयर पिछले तीन साल से लगातार बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रहा है। बीते 1 हफ्ते के दौरान इस शेयर में 5 ट्रेडिंग दिनों में से 3 में अपर सर्किट लगा है। इस शेयर में अपर सर्किट 5 फीसदी का है। इस प्रकार यह शेयर केवल एक हफ्ते में करीब 16 फीसदी बढ़ चुका है।
एक महीने में हो गया है करीब 2 गुना
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर ने पिछले एक महीने में भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। बीते एक माह के दौरान ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर का रेट 108 रुपये से बढ़कर 196.25 रुपये पर आ चुका है। इस प्रकार इस दौरान करीब 80 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं बीते 6 माह के दौरान यह शेयर 12.20 रुपये के स्तर से बढ़कर 196.25 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार इस शेयर ने करीब 1500 फीसदी का फायदा कराया है।
जानिए कितनी तेजी से बढ़ता पैसा
अगर किसी निवेशक ने ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर में 1 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी वैल्यू आज 1.80 लाख रुपये होती। वहीं अगर यह निवेश 6 महीने किया गया होता तो उसकी वैल्यू आज 16 लाख रुपये होती। वहीं अगर यह निवेश 1 साल पहले किया गया होता तो उसकी वैल्यू करीब 46 लाख रुपये होती। इसके अलावा अगर 1 लाख रुपये का यह निवेश आज से 3 साल पहले इस शेयर के 2.16 रुपये के रेट पर किया जाता तो उसकी वैल्यू आज करीब 91 लाख रुपये होती। वहीं अगर कहीं अगर किसी निवेशक ने आज से 3 साल पहले 1.10 लाख रुपये का निवेश इस शेयर में किया होता तो उसकी वैल्यू इस समय 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की होती।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
