Bank of India Fixed Deposit Interest Rates: बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने 1 अगस्त से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के लिए इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की है। ये नए बदले गए रेट 180 दिनों से लेकर एक साल से कम समय की डिपॉजिट के लिए हैं। बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस बदलाव के बाद, एफडी रेट के लिए 3% से 7.30% तक ब्याज दरें प्रदान करता है। आइए इन नई दरों के बारे में आपको बताते हैं।

अगर आप 3 करोड़ से कम की एफडी कराते हैं तो इतना मिलेगा इंटरेस्ट रेट
7 से 14 दिनों के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 3 प्रतिशत का एफडी पर इंटरेस्ट रेट मिलेगा। वहीं, 15 दिन से 30 दिन के लिए और 31 दिन से 45 दिन के लिए कराई गई एफडी पर इंटरेस्ट रेट आपको 3 % मिलेगा।
वहीं, 46 दिन से 90 दिन और 91 दिन से 179 दिन तक 4.50 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। इसके अलावा 3 करोड़ से कम निवेश पर 180 दिन से 210 दिन और 211 दिन से 269 दिन तक के निवेश के लिए 6 प्रतिशत तक का एफडी पर इंटरेस्ट रेट मिलेगा।
1 साल या फिर 2 साल तक की एफडी पर आपको 6.80% का इंटरेस्ट मिलेगा। 666 दिनों के लिए 7.30 इंटरेस्ट रेट मिलेगा। इसके अलावा 2 साल से ज्यादा 3 साल से कम समय की अवधि पर 6.75 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। 3 साल से ज्यादा 5 साल से कम 6.50 और 5 साल से ज्यादा 8 साल से कम समय के लिए निवेश पर 6.00% इंटरेस्ट रेट मिलेगा। इसके अलावा 8 साल या उससे ज्यादा 6.00% का इंटरेस्ट रेट मिलेगा।
3 करोड़ से ज्यादा 10 करोड़ तक का निवेश करते हैं तो इतना मिलेगा इंटरेस्ट रेट
3 करोड़ से ज्यादा निवेश करने पर 7 से 14 दिनों के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 4.50 प्रतिशत का एफडी पर इंटरेस्ट रेट मिलेगा। वहीं, 15 दिन से 30 दिन के लिए और 31 दिन से 45 दिन के लिए कराई गई एफडी पर इंटरेस्ट रेट आपको 4.50 का एफडी पर इंटरेस्ट रेट मिलेगा।
वहीं, 46 दिन से 90 दिन और 91 दिन से 179 दिन तक 5.25-6 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। इसके अलावा 3 करोड़ से ज्यादा निवेश पर 180 दिन से 210 दिन और 211 दिन से 269 दिन तक के निवेश के लिए 6.50-6.75 प्रतिशत तक का एफडी पर इंटरेस्ट रेट मिलेगा।
1 साल या फिर 2 साल तक की एफडी पर आपको 7.25% का इंटरेस्ट मिलेगा। 666 दिनों के लिए 6.75 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। इसके अलावा 2 साल से ज्यादा 3 साल से कम समय की अवधि पर 6.50 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। 3 साल से ज्यादा 5 साल से कम 6 प्रतिशत और 5 साल से ज्यादा 8 साल से कम समय के लिए निवेश पर भी 6.00% इंटरेस्ट रेट मिलेगा। इसके अलावा 8 साल या उससे ज्यादा 6.00% का इंटरेस्ट रेट मिलेगा।
सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल रेट
बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजन को अलग से एक और फायदा दे रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन को 0.65% की अलग से इंटरेस्ट रेट मिलेगा, जबकि सीनियर सिटीजन को छह महीने या उससे ज्यादा की मैच्योरिटी समय के साथ 3 करोड़ रुपए से कम डिपॉजिट पर अलग से 0.50% इंटरेस्ट मिलेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications