Govt Scheme : त्योहारी सीजन का दौर चल रहा है और इस बीच केंद्र सरकार के साथ तमाम राज्य सरकारें तरह तरह के स्कीम की घोषणा कर रही हैं... इस बीच विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने भी लोगों के लिए एक योजना की शुरुआत की है.. इस योजना के तहत राज्य के मजदूरों को नवरात्रि और दिवाली से पहले 5000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार 17 सितंबर को इस योजना के बारे में जानाकारी देते हुए इसकी घोषणा की। बिहार सरकार का कहना है कि मजदूरों के अकाउंट में पैसे भेजने से उनका जीवन बेहतर हो सकेगा। वो आसानी से नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार मना सकेंगे। सीएम नीतीश ने खुद X पर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा, "बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों के खाते में आज पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। 5000 रुपये प्रति श्रमिक के हिसाब से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।"
योजना का लाभ पाने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
अब आइए जानते हैं कि अगर आप भी निर्माण मजदूर हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए क्या करना होगा...
सबसे पहले आपको बोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह प्रक्रिया ऑफलाइन होती है जिसमें आपको 90 दिनों के काम का प्रमाण देना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक नंबर मिलेगा जिससे आप आधिकारिक वेबसाइट https://bocwscheme.bihar.gov.in/home पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- 90 दिनों के काम का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- जन्म प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- मनरेगा से संबंधित कागज
जानिए क्या है वस्त्र सहायता योजना
बिहार सरकार रजिस्टर्ड मजदूरों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत चलने वाली वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत साल में 5000 रुपये दिए जाते हैं।
यह पैसा मजदूरों को वर्दी खरीदने के लिए मिलता है। बिहार सरकार की ओर से प्रदेश के 1,60,49,29 निर्माण मजदूरों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत के तहत पैसे भेजे जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications