नई दिल्ली, दिसंबर 16। भारत में सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार आधार दर में 0.10 प्रतिशत या 10 आधार अंक (बीपीएस) की वृद्धि की गयी है। नई दर आज यानी 15 दिसंबर 2021 से प्रभावी होगी। इससे बैंक की एफडी ब्याज दर में भी बढ़ोतरी होगी। इससे पहले सितंबर में बैंक ने बेस रेट को 5 बेसिस प्वाइंट घटा कर 7.45 फीसदी कर दिया था।
नयी एफडी ब्याज दर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक न्यूनतम ब्याज दर निर्धारित करता है, जिसे सभी बैंक अपनी मानक दर या स्टैंडर्ड रेट के रूप में उपयोग करते हैं। बैंकों को केंद्रीय बैंक की पूर्व निर्धारित आधार दर से कम दर पर उधार देने की अनुमति नहीं होती है। एसबीआई ने 15 दिसंबर, 2021 से 2 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी पर ब्याज में बढ़ोतरी की है।
किन किन एफडी पर लागू होंगी नयी ब्याज दर
एसबीआई की नयी एफडी ब्याज दरें नई डिपॉजिट के साथ-साथ मैच्योर हुए डिपॉजिट के रिन्यू पर भी लागू होंगी। एनआरओ एफडी ब्याज दरों का मिलान घरेलू सावधि जमा ब्याज दरों के साथ किया जाएगा। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, ये ब्याज दरें सहकारी बैंकों की घरेलू सावधि जमा पर भी लागू होंगी। ध्यान रहे कि 2 करोड़ रु से कम की ब्याज दर में बदलाव नहीं हुआ है।
2 करोड़ रु से कम के लिए ब्याज दर
7 से 45 दिन पर सामान्य नागिरकों को 2.90 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.40 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है। 46 से 179 दिन के लिए ये दरे 3.90 फीसदी और 4.40 फीसदी हैं। इसी तरह 180 से 210 दिन पर ये दरें 4.40 फीसदी और 4.90 फीसदी है। 211 दिन से 1 साल से कम पर भी ये दरें 4.40 फीसदी और 4.90 फीसदी ही है। 2 से 3 साल से कम तक पर ये दरें 5.10 फीसदी और 5.60 फीसदी हैं। 3 से 5 साल से कम तक पर ये दरें 5.30 फीसदी और 5.80 फीसदी हैं। आखिर में 5 से 10 साल की अवधि पर ये दरें 5.40 फीसदी और 6.20 फीसदी हैं।
2 करोड़ रु से अधिक के लिए ब्याज दर
7 से 45 दिन पर सामान्य नागिरकों को 3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर ही की जा रही है। 46 से 179 दिन के लिए ये दरे 3 फीसदी और 3.50 फीसदी हैं। इसी तरह 180 से 210 दिन पर ये दरें 3.10 फीसदी और 3.60 फीसदी है। 211 दिन से 1 साल से कम पर भी ये दरें 3.10 फीसदी और 3.60 फीसदी ही है। 2 से 3 साल से कम तक पर ये दरें 3.10 फीसदी और 3.60 फीसदी हैं। 3 से 5 साल से कम तक पर ये दरें 3.10 फीसदी और 3.60 फीसदी हैं। आखिर में 5 से 10 साल की अवधि पर ये दरें 3.10 फीसदी और 3.60 फीसदी हैं।
रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव
8 दिसंबर, 2021 को आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट फिलहाल क्रमश: 4% और 3.35 फीसदी है। आरबीआई ने लगातार नौवीं मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications