Bhai Dooj 2024 Financial Gifts List: भाई दूज का त्यौहार इस साल 3 नवंबर को मनाया जाएगा। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहन को खास तोहफा भी देते हैं। अगर आप अपनी बहन को कोई खास गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको 5 ऐसे फाइनेंशियल गिफ्ट बताते हैं जो इस भाई दूज को और ज्यादा स्पेशल बना देंगे।

1. एसआईपी में बहन के लिए करें निवेश
SIP के जरिए आप आसानी से म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं। एसआईपी म्यूचुअल फंड कई तरह के हो सकते हैं। इसमें इक्विटी फंड, डेट फंड, मल्टी-कैप फंड और लिक्विड फंड भी शामिल है। SIP के जरिए बहुत तेजी से पैसा बनाया जा सकता है।
ऐसे में अगर आप पैसों को एसआईपी में निवेश करते हैं तो आपको कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है, ऐसे में आपको निवेश की गई राशि के अलावा रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें आपको कम पैसे में निवेश का ऑप्शन मिलता है इसलिए आपकी जेब पर भी इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता है।
2. इन पोस्ट ऑफिस स्कीम में करें निवेश
बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी कई तरह की स्कीम्स चलाई जाती हैं। कुछ स्कीम्स तो ऐसी हैं जिन पर बैंक से बेहतर रिटर्न पोस्ट ऑफिस में मिलता है। पोस्ट ऑफिस स्कीम पर टेन्योर के हिसाब से अलग-अलग ब्याज मिलता है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश पर बढ़िया रिटर्न मिलने के साथ-साथ आपके पैसे सुरक्षित भी रहते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में टैक्स छूट से लेकर तगड़ा रिटर्न भी दिया जाता है।
वहीं, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की शुरुआत साल 2023 में की गई थी। इस योजना के तहत 10 साल तक की लड़की का अकाउंट खोला जा सकता है। इस योजना के तहत आप अपनी बहन के लिए 1000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का इंवेस्टमेंट कर सकते हैं।
3. सरकारी याजनाओं का दिलावाएं फायदा
आर्थिक तौर पर आपनी बहन को मजबूत करने के लिए आप सरकारी योजनाओं में बहन का आवेदन कर सकते हैं। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने अगस्त में राज्य की महिला निवासियों के लिए माझी लाडकी बहिण योजना शुरू की थी।इनके अलावा महिलाओं को समृद्ध और आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग राज्य सरकारें भी स्कीम शुरू करती रहती है, जिनमें आप अपनी बहन का आवेदन करवा सकते हैं।
4. सोने में निवेश
सोना कई लोगों के लिए पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। इसमें आप अलग-अलग तरह से निवेश कर सकते हैं। सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा को गोल्ड ईटीएफ कहते हैं। यह म्यूचुअल फंड की स्कीम है। इसमें सोने की खरीद यूनिट में की जाती है। इसे बेचने पर आपको सोना नहीं बल्कि उस समय के बाजार मूल्य के बराबर राशि मिलती है।
इसके अलावा गोल्ड म्यूचुअल फंड गोल्ड ETF का ही एक प्रकार है। ये ऐसी योजनाएं हैं जो मुख्य रूप से गोल्ड ETF में निवेश करती हैं। आप मासिक SIP के माध्यम से 1,000 रुपए से कम के साथ अपनी बहन के लिए गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी अपनी बहन के लिए निवेश कर सकते हैं।
5.यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान
यूलिप एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट है जहां इंश्योरेंस और निवेश लाभ एक साथ मिलता है। इन्हें बीमा कंपनियों द्वारा पेश किया जाता है। जब यूलिप का प्रीमियम का भुगतान करते हैं, तो इसका एक हिस्सा इंश्योरेंस कंपनी द्वारा आपको इंश्योरेंस कवरेज प्रदान करने के लिए प्रयोग किया जाता है और बाकी का कर्ज और इक्विटी में निवेश करने के लिए उपयोग किया जाता है। बीमा कंपनी के नजदीकी ऑफिस जाकर इस पॉलिसी को आप अपनी बहन के नाम पर खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications