Bhagya Laxmi Yojana: उत्तर प्रदेश की सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं चल रही है। जिसके तहत उन्हें आर्थिक सुरक्षा और सशक्ति मिलती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा भाग्यलक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा बेटियों के जन्म पर 50,000 रुपए दिए जा रहे हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही है योजना बेटियों को आर्थिक तौर पर मजबूती देती है। ताकि अगर वह आगे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं तो सरकार की इस सहायता राशि का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सरकार द्वारा दिए जा रहे यह 50,000 रुपए हर साल बढ़ते जाएंगे। चलिए इस स्कीम के बारे में जानते हैं।
मिलता है 50,000 रुपए का बॉन्ड
इस योजना के तहत बेटी के पैदा होने पर सरकार के द्वारा 50000 रुपए का बॉन्ड दिया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बंद की कीमत धीरे-धीरे बढ़ती जाती है और यह मैच्योरिटी के बाद एक बड़ी रकम बन जाता है।

किसे मिल सकता है इस सुविधा का फायदा
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के द्वारा भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत बीपीएल यानी की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा आपका उत्तर प्रदेश का निवासी होना भी अनिवार्य है।
इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर दी गई यह राशि बेटी के बड़े हो जाने के बाद उसकी शादी या फिर पढ़ाई के काम में इस्तेमाल की जा सकती है।
महिलाएं चाहें तो इन पैसों से कोई बिजनेस भी शुरू कर सकती हैं। इस योजना का लाभ एक ही परिवार की दो बेटियों तक को मिलता है।
क्या हैं भाग्यलक्ष्मी योजना के मुख्य फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा बेटियों को 50,000 रुपए का जो बॉन्ड दिया जाता है, वह 21 साल तक की उम्र में मेच्योर होकर 20,00,00 रुपए बन जाता है। इसके अलावा बेटी के जन्म के समय बच्ची की मां को 5100 रुपए की सहायता दी जाती है। सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए है।
इसके अलावा इस योजना के तहत बेटी की पढ़ाई के लिए 23,000 रुपए की मदद मिलती है। यह वित्तीय सहायता एक बार में नहीं दी जाती है। बल्कि इससे किस्तों में सीधे खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है ताकि इसका सही इस्तेमाल किया जा सके।
आपको इस योजना में अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसमें आपको आधार कार्ड, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, का पता, बैंक खाता पासबुक, आपकी पासपोर्ट साइज वाली फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत भी पड़ती है।
तो अगर आप भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास यह सभी दस्तावेज होना आवश्यक है। क्योंकि अगर आपके दस्तावेज सही नहीं होंगे तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इस तरह करें आवेदन
भाग्य लक्ष्मी योजना का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। महिला कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आप इस योजना के लिए वहां से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां सही-सही भर दें और सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी के साथ फॉर्म को पास के आंगनबाड़ी केंद्र में या फिर महिला एवं बाल विकासऑफिस में जाकर जमा कर दें।
जांच के दौरान सभी चीज ठीक होने पर आपको इस योजना का फायदा मिलने लगेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
