नई दिल्ली, सितंबर 24। भारतीय लोग अब शेयर बाजार में उस तरह निवेश कर रहे हैं, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया। जेफरीज की एक रिपोर्ट बताती है कि इस साल मार्च में भारतीयों की कुल बचत का शेयरों में हिस्सा मार्च 2021 में 4.3 फीसदी से बढ़ कर 4.8 फीसदी हो गया था। ये भारतीयों की बचत का शेयरों में सर्वकालिक उच्च स्तर रहा। 2021 से पहले, बचत का शेयरों में उच्चतम हिस्सा 2008 में दर्ज किया गया था, तब ये 4.2 फीसदी पर था। इस बढ़ोतरी के कुछ प्रमुख कारण हैं, जिनमें निवेश पर उच्च रिटर्न, कई निवेश विकल्प और विशेषज्ञों की लगातार मिलती शामिल है। हालांकि, शेयरों में से सही शेयर चुनना हमेशा मुश्किल होता है। खासकर तब जब आप एक नए या पहली बार वाले निवेशक हैं। यदि आप इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो हम आपको 5 अच्छे शेयरों की जानकारी देते हैं, जिन पर दिवाली से पहले दांव लगा कर आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
आईटीसी
एक रिपोर्ट के अनुसार आईटीसी का शेयर 385 रु तक जा सकता है। यह शेयर बीते शुक्रवार को 346.25 रु पर बंद हुआ। 346.25 रु से 385 रु तक पहुंचने में ये आपको 11 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए स्टॉपलॉस 300 रु है। स्टॉपलॉस का मतलब है कि यदि ये शेयर इस स्तर तक गिरता है तो आप और इंतजार न करें, बल्कि इस स्तर तक घाटा उठाएं और शेयर बेच कर बाहर निकल जाएं।
एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स
एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स का शेयर 450 रु तक जा सकता है। यह शेयर बीते शुक्रवार को 310.45 रु पर बंद हुआ। 310.45 रु से 450 रु तक पहुंचने में ये आपको करीब 45 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए स्टॉपलॉस 310 रु है, जो इसके मौजूदा स्तर से काफी करीब है।
अडानी पोर्ट्स
अडानी पोर्ट्स का शेयर 1100 रु तक जा सकता है। यह शेयर बीते शुक्रवार को 913.75 रु पर बंद हुआ। 913.75 रु से 1100 रु तक पहुंचने में ये आपको 20 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए स्टॉपलॉस 920 रु है।
पूनावाला फिनकॉर्प
पूनावाला फिनकॉर्प का शेयर 450 रु तक जा सकता है। यह शेयर बीते शुक्रवार को 306.70 रु पर बंद हुआ। 306.70 रु से 450 रु तक पहुंचने में ये आपको 46 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए स्टॉपलॉस 300 रु है।
आईएल एंड एफएस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स लिमिटेड
आईएल एंड एफएस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स लिमिटेड का शेयर 16 रु तक जा सकता है। यह शेयर बीते शुक्रवार को 8.75 रु पर बंद हुआ। 8.75 रु से 16 रु तक पहुंचने में ये आपको करीब 83 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए स्टॉपलॉस 7 रु है। एक कंपनी की बाजार प्रतिष्ठा, ट्रैक रिकॉर्ड, वर्तमान प्रदर्शन और आगे की संभावनाएं उसके लंबी अवधि के शेयर मूल्य का निर्धारण करती हैं। आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के लिए, जो लगभग एक सदी से अधिक समय से वजूद में है, निवेशकों का हमेशा बहुत महत्व होता है। इसलिए ऐसी कंपनियों में अपना पैसा लगाना निश्चित रूप से लंबे समय में लाभदायक होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications