नई दिल्ली, मार्च 3। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष की टिप्पणी के बाद भारतीय बाजार एशियाई बाजारों के अनुरूप कारोबार कर रहे हैं। फेड अध्यक्ष ने कहा है कि वह ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि को सपोर्ट कर रहे हैं। आज निफ्टी करीब 16450 के आस-पास बंद हुआ है। निफ्टी में आज करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है। इस बीच आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एक टेक्सटाइल स्टॉक को 'खरीदने' को कहा है। ब्रोक्रेज फर्म के अनुसार होम टेक्सटाइल निर्यात पर ये एक अच्छा दांव हो सकता है। ये शेयर आपके 4 लाख रु के 5 लाख रु बना सकता है। आगे जानिए शेयर का नाम और कंपनी की डिटेल।
फेज थ्री
फेज थ्री अपने अलग-अलग प्रोडक्ट ऑफरिंग के साथ-साथ बिजनेस मॉडल के कारण अन्य घरेलू कपड़ा कंपनियों से अलग है। कंपनी बेड शीट आदि के अलावा कई होम टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण के अलावा निर्यात भी करती है, जिसमें ये गलीचा और स्नानागार से 80 फीसदी से अधिक इनकम हासिल करती है। कंपनी के टॉप रिटेल ग्राहकों में वॉलमार्ट भी शामिल है।
कैसे रहे नतीजे
वित्त वर्ष 2021-22 में दिसंबर तक के लिए, इसने बेहतर प्रदर्शन किया। वॉल्यूम ग्रोथ के कारण कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 60% की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 120 आधार अंक बढ़कर 16.2% हो गया। वहीं मुनाफा सालाना आधार पर दोगुना बढ़ कर 35.3 करोड़ रु हो गया।
कहां तक जा सकता है शेयर
कंपनी के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन को देखते हुए, कंपनी के शेयर की कीमत ने भी 5 साल की अवधि में 19% सीएजीआर दर्ज किया है। ब्रोकरेज फर्म ने फेज़ थ्री के लिए 385 रु का टार्गेट सेट किया है। ये अभी 306.95 रु पर है। यानी इस शेयर में आराम से 25% की संभावित वृद्धि हो सकती है। 25 फीसदी फायदे का मतलब है कि आपके 4 लाख रु के 5 लाख रु बन सकते हैं।
कैसे उछलेगा शेयर
ब्रोकरेज के अनुसार, आगे चलकर स्टॉक के प्रदर्शन के लिए संभावित ट्रिगर यह है कि कंपनी वर्तमान में चरम उपयोग स्तरों (पीक यूटिलाइजेशन लेवल्स) पर काम कर रही है और अगली 2 तिमाहियों के लिए इसके पास एक अच्छी ऑर्डर बुक भी है। कंपनी ने ब्राउनफील्ड कैपेक्स पर भी शुरुआत की है और उत्पाद लाइनों, गलीचों, बाथमैट और बेड सेगमेंट के टॉप पर 80 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की रूपरेखा तैयार की।
बीते एक साल में शेयर का प्रदर्शन
फेज थ्री का शेयर 3 मार्च 2021 को शेयर बाजार में बीएसई पर 64.25 रु पर था। आज यह 306.95 रु पर पहुंच चुका है। यानी 377.74 का भारी भरकम रिटर्न। इतने रिटर्न के आधार पर कंपनी का शेयर 1 लाख रु को 4.77 लाख रु से अधिक बना चुका है। जिस निवेशक ने भी इस कंपनी में निवेश किया होगा उसे भारी मुनाफा हुआ होगा। वहीं शेयर 3 सितंबर 2021 को इसका शेयर बीएसई पर 285.05 रु पर था। यानी 6 महीनों में करीब 7.7 फीसदी का रिटर्न। इसका 6 महीनों का रिटर्न 12.62 फीसदी रहा है। मगर एक महीने में यह करीब 12.5 फीसदी लुढ़क चुका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications