Stocks to Buy: शेयर बाजार में रिकॉर्ड रैली दर्ज की जा रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर बंद हुए. पहली बार सेंसेक्स 79,396 और निफ्टी 24,087 तक पहुंचे. बाजार की रिकॉर्ड रैली आगे भी जारी रहने का अनुमान है. मार्केट एनलिस्ट्स के मुताबिक बजट की वजह से बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. वैल्युएशन की चिंताएं बरकरार रहने के बावजूद बुलरन की संभावना है. ब्रोकरेज फर्म ने तेजी में खरीदारी के लिए दमदार शेयर पिक किए हैं. इसके तहत PI Industries, Dr Reddy's Labs, Polycab और Bharti Hexacom के शेयरों पर बुलिश रेटिंग दी है.
शेयरों में खरीदारी का मौका
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने खरीदारी की रेटिंग के लिए स्पेश्यालिटी केमिकल सेक्टर से PI Industries को पिक किया है. शेयर पर 4,750 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ग्रोथ पर फोकस की रणनीति के तहत लिस्टेड बायोलॉजिक्स कंपनी का अधिग्रहण किया है. इसके बाद कंपनी को ग्लोबल मार्केट में कई फसलों के लिए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का फायदा मिलेगा.
जेफरीज ने कहा कि PI Industries की सालाना आय क्षमता अधिग्रहण से 75 मिलियन डॉलर बढ़ेगी. साथ ही नए प्रोडक्ट्स के ट्रैक्शन को देखते हुए वैल्युएशंस भी आकर्षक लग रहा है. इसके अलावा PI Industries का अगर प्रोडक्शन भारत में होता है तो कारोबार में मुनाफा बढ़ने का अनुमान है. Equirus ने भी PI Industries पर बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर 5,500 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
खरीदारी के लिए दमदार शेयर
Equirus ने कहा कि PHC ग्लोबल मार्केट में बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स की लीडिंग कंपनी है. कोर पेटेंटेड प्रोडक्ट्स पौधों के लिए वैक्सीन के तौर पर काम करते हैं. इसके तहत PI Industries बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स बनाने की टेक्नोलॉजी भी वापस ला सकती है, जिसका TAM 10 अरब डॉलर हो सकती है.
ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Dr Reddy's Labs के शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग दी है. शेयर पर 6,499 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी की तैयारी निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी ब्रांड्स का 500 मिलियन यूरो में अधिग्रहण की है. इसके तहत Nicotinell मैच्योर ब्रांड का अधिग्रहण करना है, जोकि 30 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है. बता दें कि Nicotinell यूरोप, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में उपलब्ध है.
जबरदस्त है फंडामेंटल
Nicotinell ने CY23 में अकेले आय में 80% का योगदान दिया. Nicotinell, NRT के अंतर्गत ग्लोबल स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है. CY21-23 में Nicotinell का अमेरिका के बाहर 3.9% CAGR से ग्रोथ हुआ. EPS के लिहाज से अधिग्रहण बेहतर है, लेकिन ROIC 8-9% तक हो सकता है. Dr Reddy's Labs पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अंडरपरफॉर्म की रेटिंग के साथ 5,010 रुपए का टारगेट दिया है.
पॉलीकैब पर बड़ा टारगेट
Jefferies ने वायर एंड केबल बनाने वाली कंपनी Polycab के शेयर पर खरीदारी की रेटिंद दी है. शेयर पर 8,420 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि FY24 के दौरान C&W में मार्केट शेयर 25%-26% तक बढ़ा है. टाइम पर कैपेक्स से घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ में 30%-40% की ग्रोथ दर्ज की गई. सेक्टर की चुनिंदा कंपनियों की क्षमता पर दबाव हुआ. कंपनी 95% हाउस प्रोडक्शन से 29% ग्रॉस मार्जिन बरकरार रहा. हालांकि, कच्चे माल में वोलेटिलिटी रही.

तेजी के लिए तैयार है ये शेयर
Jefferies ने Bharti Hexacom पर होल्ड की रेटिंग दी है. शेयर पर 1,290 रुपए का अपसाइड टारगेट है. रेटिंग डाउनग्रेड कर होल्ड कर दिया है. कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपए के स्पेक्ट्रम खरीदे हैं, जिससे डाटा सर्विस को फायदा होगा. FY24-27 के दौरान आय/EBITDA CAGR 17%/23% हो सकता है. बता दें कि अप्रैल में IPO से दोगुना होने के बाद EV/EBITDA 16 गुना पर ट्रेड कर रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
