शेयर बाजार में आज 28 जून को रिकॉर्ड हाई टच किया है. पहली बार सेंसेक्स ने 79671 का ऑल टाइम हाई टच किया है. निफ्टी भी 24,174 तक पहुंचा. हालांकि, रिकॉर्ड हाई के बाद बाजार फिसल गया है. बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का मौका बन रहा. ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए इंश्योरेंस सेक्टर से स्टार हेल्थ (Star Health) के शेयर को पिक किया है. शेयर एनॉलिस्ट मीट के बाद फोकस में है. शेयर पर ब्रोकरेज ने बुलिश रेटिंग के साथ खरीदारी की रा दी है.
शेयर में शुक्रवार (28 जून) को स्टॉक में 5 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए पिक किया है. MOFSL का कहना है कि स्टार हेल्थ का फोकस मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर भी है. कंपनी का मैनेजमेंट ग्रोथ आउटलुक को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है. बता दें कि स्टार हेल्थ का शेयर बीते सालभर में कुछ खास तेजी नहीं दिखा पाया है. हालांकि, पिछले हफ्तेभर में ये 6-7 फीसदी उछल गया है.
खरीदारी के लिए दमदार शेयर
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने स्टार हेल्थ के शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. शेयर पर 730 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि कल 529 रुपए के भाव पर सेटल हुआ था. यानी शेयर मौजूदा भाव से करीब 40 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है. MOFSL के साथ नुवामा (Nuvama) ने भी स्टार हेल्थ पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी दी है. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 12 महीने के लिहाज से 660 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

प्रॉफिट बढाने पर कंपनी का फोकस
MOFSL ने स्टार हेल्थ के शेयर पर जारी रिपोर्ट में कहा कि स्टार हेल्थ का फोकस प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर है. कंपनी ग्राहकों को बेहतर सॉल्यूशन मुहैया कराने के साथ प्रॉफिट बढ़ाने की स्ट्रैटजी पर काम कर रही. डिस्ट्रिब्यूशन को विस्तार करने के लिए भी कंपनी निवेश जारी रखेगी. कंपनी का टारगेट अगले 2 से 3 साल में एजेंट्स की संख्या 10 लाख तक पहुंचाने की है. इसके लिए कंपनी बैंक, NBFCs और कॉरपोरेट एजेंट्स के साथ पार्टनरशिप भी कर रही है. क्लाउड और बेहतर ऐप डेवलप के जरिए डिजिटल टेक्नोलॉजी पर निवेश कर रही.
नुवामा भी शेयर पर बुलिश
नुवामा (Nuvama) का कहना कि स्टार हेल्थ ने FY28 तक के लिए रेवेन्यू को डबल करने और नेट मुनाफा तीन गुना करने का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा कंपनी रिटेल हेल्थ मार्केट शेयर 35 फीसदी तक करने की दिशा में काम कर रही है. इसके तहत FY25 में COR में 100 बेसिस प्वाइंट सुधारना शामिल है. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए कंपनी पर पॉजिटव रुख है. बता दें कि स्टार हेल्थ का शेयर दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी शामिल है. रेखा झुनझुनवाला की मार्च 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के आधार पर स्टार हेल्थ में उनकी होल्डिंग 17.2% है, जिसकी मार्केट वैल्यू 5,563 करोड़ रुपए से ज्यादा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?



Click it and Unblock the Notifications