Best smartphones under 20000: हर हफ्ते कई सारे नए फोन लॉन्च होते रहते हैं और ऐसे में अपनी जरूरतों के हिसाब से सही स्मार्टफोन चुनना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि हम आपको ₹20,000 की कीमत में सबसे अच्छे स्मार्टफोन की लिस्ट बताने जा रहे है, जिसमें Realme, Redmi, OnePlus और कई बड़े ब्रांड शामिल हैं।

1) Realme P1 5G स्मार्टफोन
Realme P1 5G की कीमत 6GB RAM/128GB वैरिएंट के लिए ₹15,999 और 8GB RAM/256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए ₹18,999 से शुरू होती है। यह दो कलर्स में आपको मिल जाएगा। इसमें से एक पीकॉक ग्रीन और दूसरा फीनिक्स रेड है।
Realme P1 में 6.67-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित RealmeUI 5.0 पर चलता है। Realme ने इस डिवाइस को 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का भी वादा किया है।
प्रोसेसर की बात करें तो Realme P1 5G में MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया गया है और ग्राफिक्स से के कामों के लिए इसे Mali-G68 MC4 GPU के साथ जोड़ा गया है।
इस स्मार्टफोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है। इसके अलावा, इन डिवाइस पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
स्मार्टफोन में 50MP का Sony LYT600 प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है।
2) Redmi Note 13 स्मार्टफोन
रेडमी नोट 13 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2400 पिक्सल के रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। Xiaomi के इस मिड-रेंज डिवाइस में आगे की तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है और इसे स्प्लैश और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP54 सर्टिफिकेशन मिला है। यह स्मार्टफोन 16,999 रुपये का ऑनलाइन मिल रहा है।
रेडमी नोट 13 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट है जिसे माली-जी57 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। पिछले फोन के वर्जन की तुलना में कैमरे के मामले में स्मार्टफोन को एक बड़ा अपग्रेड मिलता है, रेडमी नोट 13 5G 108MP f/1.7 प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आता है। फोन फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है। रेडमी नोट 13 5G में वही 5,000 mAh की बैटरी है और यह 33W फ़ास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आता है।
3) Vivo T3 स्मार्टफोन
वीवो टी3 5G में 2400 x 1080 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.67-इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR 10+ सर्टिफिकेशन और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। आपको यह स्मार्टफोन 19,999 रुपये का ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाएगा।
4) Oneplus Nord CE 3
8GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹18,999 है, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो में 6.7-इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले है।
डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट भी है। इस फोन की कीमत 18,999 रुपये है। यह अधिकतम 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज प्रदान करता है, साथ ही नॉर्ड 3 के समान कूलिंग सिस्टम भी है।
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications