नई दिल्ली, जून 5। बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में तीसरे लगातार सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कोविड-19 के बाद चीन की अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने और अमेरिका में निरंतर आर्थिक विकास के संकेत से बाजार को सहारा मिला। निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स पूरे सप्ताह में 1.4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार को बैंकों, आईटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त से सहारा मिला। निफ्टी आईटी इंडेक्स चार प्रतिशत से अधिक बढ़ा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में चार प्रतिशत से अधिक की बढ़त और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को 53 फीसदी से अधिक की तेजी आई।
अनुरूप पैकेजिंग
अनुरूप पैकेजिंग एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 26.12 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 53.13 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 16 रु से 24.50 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 7 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ 24.50 रु पर बंद हुआ। 53.13 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
स्कैनडेंट इमैजिंग
स्कैनडेंट इमैजिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 16.90 रु से 24.65 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 45.86 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 79.13 करोड़ रु है। 5 दिन में 45.86 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.89 फीसदी की तेजी के साथ 24.65 रु पर बंद हुआ।
पार्श्व एंटरप्राइजेज
पार्श्व एंटरप्राइजेज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 44.46 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 244.05 रु से 352.55 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 44.46 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 354.30 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 352.55 रु पर बंद हुआ।
डीएचपी इंडिया
डीएचपी इंडिया ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 804.80 रु से 1100 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 36.68 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 329.15 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.06 फीसदी की उछाल के साथ 1100 रु पर बंद हुआ।
कंफर्ट फिनकैप
कंफर्ट फिनकैप ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 26.40 रु से 35.90 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 35.98 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 38.96 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 35.90 रु पर बंद हुआ। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 80.00 रु और निचला स्तर 13.35 रु रहा है। ये शेयर पिछले 6 महीनों में 43.33 फीसदी फिसला है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications