नई दिल्ली, फरवरी 6। शेयर बाजार में अकसर बड़े शेयरों में निवेश की सलाह दी जाती है। ये सही भी है क्योंकि शेयर बाजार जोखिम वाली जगह है, पर बड़े शेयरों में जोखिम कम होता है। शेयरों की एक अन्य कैटेगरी होती है पेनी स्टॉक्स। वे शेयर जो बेहद कम कीमत और कम मार्केट वैल्यू वाले होते हैं उन्हें पेनी स्टॉक्स कहते हैं। इनमें जोखिम तो बहुत होता है। मगर ये भी सही है कि यही शेयर आपके हजारों रु को करोड़ों में तब्दील कर सकते हैं। समय के साथ दौलत बढ़ाने के लिए पेनी स्टॉक्स का बहुत महत्व होता है। यहां हम एक ऐसे ही शेयर पर चर्चा करेंगे, जिसने केवल 50 हजार रु को 2 करोड़ रु बना दिया है।
33000 फीसदी रिटर्न
रिटर्न के मामले में पेनी स्टॉक्स बहुत आगे होते हैं। यदि आप जोखिम ले सकते हैं तो पेनी स्टॉक्स में निवेश करें। एक पेनी स्टॉक है सीक्वेंट साइंटिफिक। सीक्वेंट साइंटिफिक का शेयर 20 साल पहले 48 पैसे का था। आज ये 161 रु का है। कंपनी के शेयरों ने 20 साल की अवधि में निवेशकों को 33,000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इससे जिन लोगों ने सब्र किया, वे मालामाल हो गए।
हजारों रु के हो गए करोड़ों
सीक्वेंट साइंटिफिक का शेयर 10 अक्टूबर 2002 को बीएसई पर सिर्फ 48 पैसे के लेवल पर था। मगर अब 4 फरवरी 2022 को कंपनी का शेयर बीएसई पर 161 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। यानी 20 साल में कम समय में इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 33,441 फीसदी का रिटर्न दिया। अगर किसी व्यक्ति ने 20 साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 50 हजार रुपये का निवेश कर दिया होता तो उनकी वैल्यू 2 करोड़ रु से अधिक होती।
10 साल में भी खूब बरसाया पैसा
सीक्वेंट साइंटिफिक ऐसे शेयरों में शामिल रहा है, जिसने पिछले 10 सालों में भी भारी रिटर्न दिया है। 10 साल में इसने 1,135 फीसदी का रिटर्न दिया है। 10 साल पहले देखें तो कंपनी के शेयर 2012 14.15 रुपये के स्तर पर था। मगर 4 फरवरी 2022 को कंपनी का शेयर 161 रुपये पर रहा। तब से अब तक 1135 फीसदी रिटर्न के सहारे इसने 50 हजार रु को करीब 5.70 लाख रु बना दिया है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
सीक्वेंट साइंटिफिक की मार्केट कैपिटल 3,995.05 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शेयर 336.40 रु है, जबकि इसी अवधि का 52 हफ्तों का निचला स्तर 144.95 रु रहा है। यानी ये शेयर गिरते-गिरते अपने 52 हफ्तों के स्तर से काफी टूट चुका है। बीते कारोबारी हफ्ते में भी यह 3.71 फीसदी नीचे फिसला।
सावधान रहें निवेशक
मगर ऐसा नहीं रहा है कि ये शेयर हमेशा से फायदा कराता रहा है। बीते कई सालों में ये नुकसान में है। बीते 1 महीने में यह 2.75 फीसदी और 6 महीनों में 44.08 फीसदी गिरा है। 2022 में अब तक यह 1.01 फीसदी टूट चुका है। वहीं इसने 1 साल में 30.69 फीसदी का नुकसान कराया है। इसलिए निवेश से पहले सावधानी बरतें। सीक्वेंट साइंटिफिक की स्थापना 1985 में की गयी थी। यानी ये एक 37 साल पुरानी कंपनी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications