नई दिल्ली, फरवरी 5। शेयर बाजार में एक चीज की बहुत अधिक अहमियत है और वो है सब्र। बहुत से लोग शेयर बाजार में ये सोच कर पैसा लगाते हैं कि आज निवेश किया और कल पैसा डबल। ऐसा नहीं होता और न हो सकता। बल्कि सही तरीका ये है कि ऐसा कंपनी में पैसा लगाएं, जिसके आगे फ्यूचर में ग्रोथ करने की उम्मीद है। फिर सब्र करें। ये सब्र सालों का हो सकता है। मगर इसका फल आपको बहुत मीठा मिलेगा। ऐसी ही एक कंपनी ने अपने निवेशकों को सब्र का बेहद मीठा फल दिया है। जानते हैं इस कंपनी की डिटेल।
डिवाइस लैब
डिवाइस लैब एक भारतीय फार्मास्यूटिकल्स कंपनी और सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) और इंटरमीडिएट्स की निर्माता है, जिसका मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में है। कंपनी जेनेरिक एपीआई, इंटरमीडिएट और न्यूट्रास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स का निर्माण और कस्टम सिंथेसाइज करती है। मार्केट कैपिटल के हिसाब से डिवाइस लैब भारत की दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली दवा कंपनी है।
50 हजार रु मे बनाया करोड़पति
इस कंपनी ने निवेशकों को करोड़पति बनाया है। ये फरवरी 2003 में आईपीओ लाई थी। मार्च 2003 में इसका शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ था। तब से अब तक इसका शेयर 47,771.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न के आधार पर अगर किसी ने 19 साल पहले डिवाइस लैब के शेयरों में केवल 50 हजार रु का ही निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 2.38 करोड़ रु से अधिक होती है।
कहां से कहां पहुंचा शेयर
13 मार्च 2003 को डिवाइस लैब्स के शेयर की कीमत 9 रु थी, जो बीते शुक्रवार को 4303 रु पर पहुंच गयी। शेयर ने 9 रु से 4303 रु तक पहुंचने के दौरान 47,711.11 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया। तो ये शेयर एक सीख भी देता है कि अच्छी कंपनी में निवेश और फिर सब्र किया जाए तो आप छोटी रकम से भी मोटा रिटर्न पा सकते हैं। ध्यान रहे कि ये शेयर बीते एक महीने में 5.6 फीसदी, 6 महीनों में 12.6 फीसदी और 2022 में अब तक 7.49 फीसदी गिरा है।
कंपनी की प्रोफाइल
डिवाइस की वेबसाइट के अनुसार कंपनी भारत में दो विनिर्माण इकाइयों के साथ 30 से अधिक वर्षों से हैदराबाद में स्थापित है और यह भारत की टॉप दवा कंपनियों में से एक है। डिवाइस एपीआई, इंटरमीडिएट और रजिस्टर्ड स्टार्टिंग मैटेरियल की प्रमुख निर्माता है जो 95 से अधिक देशों में अनुपालन और इंटीग्रिटी के टॉप लेवल के साथ टॉप क्वालिटी वाले उत्पादों की पेशकश करता है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
डिवाइस लैब की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 1,14,367 करोड़ रु है। इसके शेयर का पिछले 52 हफ्तों में 5,425.00 रु तक गया है, जबकि इसका निचला स्तर 3,154.50 रु तक फिसला है। यूएसएफडीए, ईयू जीएमपी (यूके, स्लोवेनिया, जर्मन, आयरिश अथॉरिटीज), हेल्थ कनाडा, टीजीए, एनवीसा, कोफेप्रिस, पीएमडीए और एमएफडीएस स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा हैदराबाद और विजाग दोनों में मौजूद इसकी एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज का कई बार निरीक्षण किया है। इसकी इनकम 2020-21 के लिए 7050 करोड़ रु रही थी। कंपनी के अनुसार डिवाइस के विभिन्न विभागों में 17,000 उच्च प्रशिक्षित प्रोफेश्नल और 500 वैज्ञानिक ग्राहकों के लिए विश्व स्तर के उत्पादों को पेश करने के लिए मिलकर काम करते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications