नई दिल्ली, मार्च 17। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने घरेलू आवर्ती जमा (रेकरिंग डिपॉजिट या आरडी) पर ब्याज दर में बदलाव किया है। बैंक ने 10 मार्च 2022 से नयी ब्याज दरें लागू की हैं। हालिया बदलाव के नतीजे में बैंक अब आम जनता को आरडी पर 7 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर ऑफर करेगा। वहीं वरिष्ठ नागिरकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.5 फीसदी है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
5 लाख रु तक पैसा सेफ
6 महीने से लेकर 5 साल से अधिक से 10 साल तक मैच्योर होने वाली जमाओं पर अब नियमित ग्राहकों को 4.75 फीसदी से 6.00 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 14,99,900 रुपये से कम के रेकरिंग डिपॉजिट पर बुजुर्गों को 5.25 फीसदी से 6.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। डीआईसीजीसी 5 लाख रुपये तक की बैंक की आरडी को कवर करेगा। यानी अगर बैंक डूबता है तो आपका 5 लाख रु तक का पैसा सेफ रहेगा।
कौन खोल सकता है खाता
रेसिडेंट इंडिविजुअल्स बैंक में आरडी जमा खाता खोल सकते हैं। एक आरडी खाता 6 महीने से 10 साल की अवधि के लिए न्यूनतम जमा राशि के साथ खोला जा सकता है। न्यूनतम राशि 100 रु है और इसके बाद में 1 रु के गुणज में पैसा जमा किया जा सकता है। अधिकतम जमा राशि 14,99,900 रुपये है। जिन ग्राहकों के पास सूर्योदय एसएफबी बचत खाता है, वे बैंक के साथ आरडी खाता स्थापित कर सकते हैं। बैंक की केवाईसी नीति के अनुसार खाता खोलने के लिए ग्राहकों को बैंक को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
चेक करें ब्याज दरें (सामान्य व्यक्ति)
इस बैंक में 6 महीने की आरडी पर 4.75% ब्याज मिलेगा। वहीं ये दर 9 महीने पर 5.25%, 12 महीने पर 6.50%, 15 महीने पर 6.50%, 18 महीने पर 6.50%, 21 महीने पर 6.50%, 24 महीने पर 6.50%, 27 महीने पर 6.25%, 30 महीने पर 6.25%, 33 महीने पर 6.25%, 36 महीने पर 7.00%, 3 साल से अधिक से 5 साल से कम पर 6.50%, 5 साल पर 6.75% और 5 साल से ऊपर और 10 साल तक पर 6.00% है।
ब्याज दरें (वरिष्ठ नागरिक)
6 महीने पर 5.25% ब्याज मिलेगा। वहीं ये दर 9 महीने पर 5.75%, 12 महीने पर 7%, 15 महीने पर 7%, 18 महीने पर 7%, 21 महीने पर 7%, 24 महीने पर 7%, 27 महीने पर 6.75%, 30 महीने पर 6.75%, 33 महीने पर 6.75%, 36 महीने पर 7.50%, 3 साल से अधिक से 5 साल से कम पर 7%, 5 साल पर 7.25% और 5 साल से ऊपर और 10 साल तक पर 6.50% है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में आरडी खाते के फायदे
बैंक के आरडी खाते में ग्राहक हर महीने एक निश्चित राशि निवेश कर सकते हैं। जमा राशि और अवधि के आधार पर बैंक द्वारा निर्धारित दर पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा। आरडी खाते में मासिक किश्तों की राशि का भुगतान करने के लिए बैंक को स्थायी निर्देश दिए जा सकते हैं। बैंक नकद जमा भी स्वीकार करेगा। आरडी के लिए ब्याज दरें बैंक की सावधि जमा पर लागू दरों के समान ही होंगी। जमा राशियों पर संबंधित दरों पर ब्याज तिमाही रूप से कैल्कुलेट होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications