नई दिल्ली। शेयर बाजार में एक से एक बढ़कर शानदार कंपनियां लिस्टेड हैं। इन कंपनियां ने निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। इन्हीं कंपनियों में से एक है बाटा इंडिया। इस कंपनी ने निवेशको को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर देखा जाए तो कंपनी ने पिछले 10 साल में करीब 1,600 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-बाटा ने दिया 5 साल में 168.12 फीसदी का रिटर्न
-बाटा ने दिया 3 साल में 290 फीसदी का रिटर्न
-बाटा ने दिया 1 साल में 54.44 फीसदी का रिटर्न
प्रतिस्पर्धी कंपनी रिलैक्सों ने भी दिया अच्छा रिटर्न
ऐसा नहीं है कि केवल बाटा इंडिया ने ही अच्छा रिटर्न दिया है। जूता-चप्पल बनाने वाली अन्य कंपनियों ने भी अच्छा रिटर्न दिया है। इसमें रिलैक्सो फुटवेयर के शेयर ने 1 साल में 67.64 फसदी का रिटर्न दिया है। वहं 3 साल में 206.33 फीसदी, 5 साल में 336.60 फीसदी, वहीं 10 साल में 6,311 फीसदी का रिटर्न दिया है।
7 लाख रुपये का निवेश बना 1 करोड़ रुपये से ज्यादा
बाटा के शेयर ने लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी ने बाटा इंडिया के शेयर में आज से 10 साल पहले 7 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। बाटा इंडिया के शेयर का रेट 2009 में 108 रुपये के करीब था। वहीं यह शेयर 8 जनवरी 2020 को करीब 1710 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार कंपनी में किया गया निवेश 10 साल में करीब 14 गुना बढ़ चुका है।
जूतों की ऐवरेज प्राइस
इस वक्त भारतीय बाजार में जूतों की ऐवरेज सेलिंग प्राइस (एएसपी) करीब 340 रुपये प्रति जोड़ी है। हालांकि फैशन पर जोर रहने के चलते जूतों की बिक्री और एएसपी में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। वैसे भी दुनिया में चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा जूते-चप्पल का उत्पादन करता है। माइक्रो, स्मॉल ऐंड मीडियम एंटरप्राइज मंत्रालय के मुताबिक 16 अरब जोड़ी जूतों के ग्लोबल प्रॉडक्शन में भारत का शेयर करीब 13 फीसदी है। देश में हर साल अलग-अलग तरह के लगभग 2 अरब जोड़ी जूतों का उत्पादन होता है। इसमें लेदर और नॉन लेदर दोनों तरह के फुटवेयर शामिल हैं।
बाटा इंडिया के अच्छे रहे है वित्तीय नतीजे
बाटा इंडिया ने मंदी के बीच भी अच्छा वित्तीय प्रदर्शन किया है। सितंबर तिमाही में कंपनी की बैलेंस शीट अच्छी रही है। पिछले साल इसी तिमाही में बाटा इंडिया का शुद्ध लाभ 55.66 करोड़ रुपये का रहा था, जबकि इस बार सितंबर तिमाही में यह शुद्ध लाभ 28.22 फीसदी बढ़कर 71.37 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की बिक्री 7.26 फीसदी बढ़कर 721.96 करोड़ रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications