
Investment Plan for Housewife : भारत में जितनी महिलाएं हैं, उनमें एक बड़ा हिस्सा हाउसवाइफ यानी गृहिणियों का है। भारत में गृहिणियां घरों में बहुत अहम भूमिका निभाती हैं। उन पर पूरे घर की जिम्मेदारी होती है। घर के तमाम खर्च उन्हें ही संभालने होते हैं। इसके लिए उन्हें बजट बनाना होता है। घरेलू खर्च का बजट बनाते-बनाते वे फाइनेंशियली तौर पर काफी समझदार हो जाती हैं। वे बचत भी करती हैं। मगर उनमें से अधिकतर महिलाएं निवेश नहीं करतीं। यदि उन्हें निवेश के बारे में गाइड किया जाए तो वे स्मार्ट तरीके से पैसा बना सकती हैं। यदि आप एक गृहिणी हैं और निवेश के जरिए पैसा कमाना चाहती हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। स्मार्ट तरीके से निवेश की प्लानिंग के लिए आपको यह खबर अंत तक पढ़नी चाहिए।
यहां जानिए स्मार्ट टिप्स
अकसर घर बैठे महिलाएं इनकम बढ़ाने या ठीक से इंवेस्टमेंट के तरीके नहीं जान पातीं। मगर आज का समय है इंटरनेट का। इंटरनेट की मदद से महिलाएं शानदार टिप्स एंड ट्रिक्स सीख सकती हैं। जो टिप्स हम आपको यहां देंगे उनसे आप इंवेस्टमेंट स्ट्रैटजी बना सकती हैं। आप खुद फैसला कर सकेंगी कि कौन सा ऑप्शन आपके लिए बेहतर हो सकता है।
जरूरत को समझना जरूरी
निवेश करने से पहले अपनी उस जरूरत को समझना जरूरी है जिसे पूरा करने के लिए आप निवेश करने की योजना बना रही हैं। आपको ये पता होना चाहिए कि निवेश आपके लिए क्यों जरूरी है। इसमें परिवार की जरूरतों को पूरा करना, पति की मदद, अपना फ्यूचर सेफ करना या बच्चों की जरूरतों को पूरा करना शामिल हो सकता है।
पता लगेगा समय
पहले सवाल का जवाब ढूंढ़ने के बाद आपको पता चलेगा कि कितने समय तक आपको निवेश करना पड़ेगा, क्योंकि तब आप एक कैल्कुलेशन कर सकेंगी। अवधि से आपको कितना रिटर्न मिल सकता है, ये पता लगेगा। उसी आधार पर निवेश ऑप्शन चुना जा सकता है।
निवेश ऑप्शन कैसे चुनें
पहले तीन कदमों के बाद अब आप मौजूद इंवेस्टमेंट ऑप्शंस पर गौर करें। वे घरेलू महिलाएं जो जोखिम नहीं लेना चाहतीं उन्हें डेब्ट विकल्पों में निवेश करना चाहिए। इनमें पोस्ट ऑफिस स्कीमें, आरडी, एफडी या डेब्ट फंड आदि शामिल हो सकते हैं। अगर आप थोड़ा जोखिम लेकर हाई रिटर्न पाना चाहें तो म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम ठीक रहेगी। पर शेयर मार्केट का ऑप्शन केवल तब चुनें जब आप अधिकतम जोखिम ले सकती हैं।
और क्या हैं ऑप्शन
अगर आप किसी अन्य विकल्प की तरफ जाना चाहती हैं तो आप सोने या रियल एस्टेट में निवेश कर सकती हैं। सोने लिक्विड एसेट माना जाता है। इसका मतलब है कि जरूरत के समय आप इसे बेचकर जल्दी पैसा हासिल कर सकती हैं। मगर रियल एस्टेट में आपको ये सुविधा नहीं मिलेगी। पर ये भी एक तगड़े मुनाफे वाला ऑप्शन है। एक बात आपको ध्यान रखनी है कि निवेश की शुरुआत किसी को देखकर न करें। बल्कि किसी एक्सपर्ट से सलाह लें। या खुद अच्छे से रिसर्च करें। बिना जानकारी के किसी को देखकर ऐसे ही निवेश करना खतरनाक हो सकता है। आपको ऐसे नुकसान हो सकता है।
More From GoodReturns

31 जुलाई को खत्म हो रहे हैं क्रोमा और एप्पल के बैंक ऑफर्स: खरीदारी से पहले जान लें ये जरूरी नियम

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Jio यूजर्स के लिए आखिरी 72 घंटे: कैशबैक और फ्री OTT का फायदा उठाने के लिए अभी करें ये रिचार्ज

Amazon Great Freedom Festival Sale: HDFC कार्ड पर 10% छूट, जानें कब से शुरू होगी शॉपिंग

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल

TRAI का सख्त निर्देश: स्पैम कॉल्स और फ्रॉड से बचना है तो आज रात 23:55 बजे से पहले करें ये काम!

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?



Click it and Unblock the Notifications