Cheap Health Insurance Policy: बुजुर्ग माता-पिता के लिए अगर आप बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ढूंढ़ रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसी कई कंपनियां हैं जो सीनियर सिटीजन को सस्ती और बेहतर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफर कर रही हैं। आइए इन प्लान्स के बारे में आपको बताते हैं।

स्टार हेल्थ की सीनियर सिटीजन रेड कारपेट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Star Health Senior Citizens Red Carpet Health Insurance Policy)
इस पॉलिसी का फायदा 1 या 3 सालों की अवधि के लिए उठाया जा सकता है। इस पॉलिसी के तहत बीमित राशि के रूप में 1,00,000 रुपये, 2,00,000 रुपये, 3,00,000 रुपये, 4,00,000 रुपये, 5,00,000 रुपये, 7,50,000 रुपये, 10,00,000 रुपये, 15,00,000 रुपये, 20,00,000 रुपये का बीमा राशि का ऑप्शन भी मिलता है और 25,00,000 रुपये, 10,00,000 रुपये से 25,00,000 रुपये फ्लोटर आधार पर उपलब्ध हैं।
फ्लोटर आधार का मतलब है इंश्योर्ड पर्सन, उनके जीवनसाथी और उनके बच्चे शामिल भी शामिल होते हैं। इस प्लान में बीमारी, चोट या दुर्घटनाओं के कारण 24 घंटे से अधिक की अवधि के लिए अस्पताल में भर्ती होने का खर्च कवर किया जाता है। इसके अलावा 10 लाख रुपये तक की बीमित राशि के लिए ICU फीस के रूप में बीमित राशि का 2% तक देय है और 15 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक बीमित राशि के लिए, आईसीयू फीस को एचुअल तक कवर किया जाता है। इस पॉलिसी पर सभी क्लेम्स के लिए 30% का को-पेमेंट किया जाता है।
इस पॉलिसी में ओरल कीमोथेरेपी, इंट्रा विट्रियल इंजेक्शन, रोबोटिक सर्जरी जैसे ट्रिटमेंट के लिए किए गए खर्च को पॉलिसी क्लॉज में निर्धारित सीमा तक कवर किया जाता है। इसमें ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने और रिन्यू करने पर 5% की छूट भी दी जाती है। इस पॉलिसी का फायदा उठाने के लिए प्री-मेडिकल टेस्ट अनिवार्य नहीं है।
Niva Bupa रीअश्योर 2.O स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी (Niva Bupa Reassure 2.O Health Insurance Policy)
इस प्लान में 66 साल के पिता और 61 साल की माता के लिए 5 लाख रुपये का सालाना कवर मिलता है। 5 लाख रुपये के इस प्लान के लिए आपको हर महीने 4896 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। इस प्लान में 270 कैशलेस हॉस्पिटल शामिल हैं। इस पॉलिसी में रूम रेंट की कोई लिमिट नहीं है। पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च भी शामिल होंगे। कवर किए गए उपचार की अवधि अस्पताल में भर्ती होने से 60 दिन पहले और अस्पताल से छुट्टी मिलने के 180 दिन बाद तक है।
टाटा एआईजी हेल्श इंश्योरेंस पॉलिसी (TATA AIG Health Insurance Policy)
सीनियर सिटीजन के लिए टाटा एआईजी स्वास्थ्य बीमा 60 साल और उससे अधिक 65 आयु तक के लोगों को पूरा हेल्थ कवरेज प्रदान करता है। इसके लिए 3 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की बीमा राशि के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80डी के तहत भुगतान किए गए प्रीमियम पर टैक्स बचत का फायदा भी मिलता है।
Care Supreme Senior Citizen Insurance Policy
इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में 66 साल के पिता और 61 साल की मां के लिए 7 लाख रुपये का सालाना हेल्थ कवर दिया जाता है। इसमें 7 लाख रुपये के इस प्लान के लिए आपको हर महीने 3850 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। इस प्लान में 219 कैशलेस हॉस्पिटल शामिल हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications