नई दिल्ली, मार्च 8। म्यूचुअल फंड और एसआईपी में निवेश धीरे-धीरे भारतीय इक्विटी बाजारों में महत्व और अधिक लोकप्रियता प्राप्त करता जा रहा है। महामारी के दौरान जब भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज हुई तो शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। म्यूचुअल फंड और एसआईपी क्षेत्रों में नए और घरेलू निवेशकों ने इस तेजी को हासिल करने में मदद की है। पर सवाल यह है कि शेयर बाजार में तेजी के बीच म्यूचुअल फंड की कौन सी स्कीम बढ़िया रहेगी? इसके लिए जवाब फ्लेक्सी कैप फंड भी हो सकता है। क्योंकि इसमें फंड मैनेजर अलग अलग कैप वाली कंपनियों में निवेश कर सकते हैं।
क्या होते हैं फ्लेक्सी कैप फंड
फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड में फंड हाउस के पास ओपन-एंडेड और डायनेमिक इक्विटी में निवेश करने की स्वतंत्रता होगी। ये स्टॉक लार्ज कैप, मिड कैप या स्मॉल कैप हो सकते हैं। इसका मतलब है कि चयनित शेयरों की मार्केट कैपिटल फ्लेक्सिबल होगी। लार्ज-कैप और मिड-कैप शेयरों को अधिक सुरक्षित माना जाता है, जबकि स्मॉल-कैप शेयरों को शॉर्ट टर्म में अधिक लाभदायक माना जाता है। इसलिए, फ्लेक्सी कैप फंड आपको सुरक्षा और अच्छा रिटर्न दोनों प्रदान कर सकते हैं।
ये है बेस्ट फ्लेक्सी कैप फंड
इसके अलावा, किसी को लाभ और रिस्क फैक्टरों को समझने के लिए फंड की एयूएम और एक्सपेंस रेशियो की जांच करनी चाहिए। एचएसबीसी फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान एक म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश है जिसकी 132.5 रु के आस-पास है। हालाँकि इस फंड का फंड साइज (एयूएम) 404.97 करोड़ रु है, जो इस कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में बहुत अधिक नहीं है।
एक्सपेंस रेशियो
इस फंड का एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 1.38 फीसदी है, जबकि कैटेगरी एवरेज 0.94 फीसदी है। ईआर को उस प्रतिशत के रूप में मापा जाता है, जिसका फंड हाउस रिटेल निवेशकों के पैसे से फंड प्रबंधन उद्देश्यों के लिए उपयोग करेगा। एक हाई ईआर, आपकी प्रोफिटेबिलिटी को प्रभावित कर सकता है। यह एक फ्लेक्सी कैप फंड है, इसलिए लंबी अवधि में एसआईपी से इसका एब्सॉल्यूट रिटर्न सबसे अच्छा बताया गया है।
जानिए कितना रहा है रिटर्न
पिछले 1 साल में इस फंड का एसआईपी रिटर्न 0.50 फीसदी रहा। पिछले 2 वर्षों में इसने 26.06 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने 34.11 फीसदी रिटर्न और पिछले 5 वर्षों में इसने 41.26 फीसदी रिटर्न दिया है। एचएसबीसी फ्लेक्सी कैप फंड के वार्षिक रिटर्न की बात करें तो इसका एसआईपी रिटर्न पिछले 3 वर्षों में सालाना 20.04 फीसदी और पिछले 5 वर्षों में 13.79 फीसदी रहा है। इस फंड को क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दी है।
एब्सॉल्यूट म्यूचुअल फंड रिटर्न
एचएसबीसी फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान का एब्सॉल्यूट म्यूचुअल फंड रिटर्न 5 साल में सबसे ज्यादा रहा है। पिछले 1 साल में 12.11 फीसदी, पिछले 2 साल में 48.82 फीसदी, पिछले 3 साल में 55.56 फीसदी और पिछले 5 साल में 73.55 फीसदी रिटर्न रहा है। एचएसबीसी फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान की कुल इक्विटी होल्डिंग 98.00% है, और बाकी 2.00% अन्य क्षेत्रों में निवेश किया गया है। कुल 50 शेयरों में, फंड के लार्ज कैप निवेश 54.05% हैं, मिड कैप निवेश 10.55% हैं, स्मॉल कैप निवेश 14.78% हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
