Best FD Rates: बैंकों में एफडी करने पर आपको सुरक्षा के साथ बढ़िया रिटर्न भी मिलता है। ऐसे कई बैंक हैं जो हाई रिटर्न वाली स्पेशल एफडी ऑफर कर रहे हैं। आइए आपको इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब और सिंध बैंक, और SBI ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स के बारे में बताते हैं जिसमें आप निवेश करके तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं। इन सभी बैंको की स्पेशल एफडी की डेडलाइन पहले 30 जून 2024 तक थी पर अब इसे बढ़ा कर 30 सितंबर 2024 तक कर दिया है।

इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी में करें निवेश (Highest FD Rates in India)
ये बैंक ग्राहकों को स्पेशल एफडी में ज्यादा ब्याज पर ऑफर कर रहा है। इंडियन बैंक की 'इंड सुपर' एफडी योजना के लिए ब्याज दरें 300 और 400 दिनों की है। 300 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.05%, सीनियर सिटीजन को 7.55%, और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.80% ब्याज मिलेगा। वहीं, 400 दिनों की एफडी के लिए, आम नागरिकों को 7.25% का ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.75%, और सुपर सीनियर नागरिकों को 8.00% ब्याज दर मिलेगी।
पंजाब एण्ड सिंध बैंक की स्पेशल एफडी में करें निवेश (Bank FD Interest Rates in India 2024)
पंजाब एण्ड सिंध बैंक 222 दिनों के लिए आम जनता के लिए 6.30% की ब्याज दर ऑफर की जा रह है। वहीं, 333 दिनों के लिए 7.15% की ब्याज दर दे रहा है। इन स्पेशल एफडी में निवेश की डेडलाइन भी 30 सितंबर 2024 तक की है।
IDBI बैंक की शानदार एफडी (All Bank Interest Rates List)
IDBI बैंक की उत्सव एफडी में आप अगर 300 दिनों की एफडी पर आम नागरिकों के लिए 7.05% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.55% ब्याज दर है। वहीं, 375 दिनों की एफडी पर आपको ब्याज दर 7.15% मिलेगा। जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 7.65% ऑफर की जा रही है।
एसबीआई की अमृत कलश योजना में इंवेस्ट करें
अमृत कलश एफडी में 400 दिनों की विशेष अवधि योजना पर 7.10% ब्याज दर बैंक ऑफर कर है, इसमें सीनियर सिटीजन के लिए 7.60% ब्याज दर दी जा रही है।
इसके अलावा, 'एसबीआई वीकेयर' योजना मे पब्लिक को मौजूदा कार्ड रेट पर 50 बेसिस पॉइंट्स का अतिरिक्त प्रीमियम दिया जा रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया की स्पेशल एफडी का उठाएं फायदा (FD Interest Rates of All Banks)
बैंक ऑफ इंडिया ने स्टार धन वृद्धि स्पेशल फिक्स डिपॉजिट स्कीम को हाल ही में लॉन्च किया है। इसमें 333 दिनों की अवधि है। इस एफडी स्कीम के तहत आम जनता 7.25% की ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं, जबकि सीनियर सीटिजन को 7.75% ब्याज की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा सुपर सीनियर सीटिजन को इस एफडी पर सबसे ज्यादा 7.90% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
इस बैंक की फिक्स डिपॉजिट ब्याज दरों में बदलाव के बाद अब सीनियर सीटिजन को एफडी स्कीम्स पर 3 प्रतिशत से 7.75% का ब्याज मिलेगा, जबकि सुपर सीनियर सीटिजन को बैंक ऑफ इंडिया 3 प्रतिशत से लेकर 7.90% तक ब्याज दरों को ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 333 दिनों की एफडी पर ये बैंक 7.40 का ब्याज ऑफर कर रहा है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications