Best FD Rates: दिवाली से ही नए साल की शुरुआत हो गई है. संवत 2081 में मोटी कमाई और सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो बैंक की एफडी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. यहां निवेशित रकम पर ब्याज दर पहले ही पता होता है. म्यूचुअल फंड्स के मुकाबले यहां रिस्क कम होता है. अच्छी बात यह भी है कि बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट में टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है. बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक लिमिटेड समेत अन्य बैंक ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रह हैं.
बैंक दे रहा FD पर तगड़ा रिटर्न!
जो लोग लॉन्ग टर्म के लिए निवेश का सुरक्षित निवेश विकल्प तलाश रह हैं. खास तौर से 1 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के चुनिंदा बैंक आकर्षक रेट पर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर कर रहे. इसमें तीन साल की अवधि के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के साथ सबसे अधिक ब्याज दरों के साथ ऑफर दे रहे हैं.
लॉन्ग टर्म FD में कितना मिल रहा ब्याज?
बैंक 1 साल 3 साल 5 साल
HDFC बैंक 6% 7% 7%
ICICI बैंक 6% 7% 7%
SBI 6.50% 7% 6.75%
एक्सिस बैंक 6.85% 7% 7%
कोटक महिंद्रा बैंक 6.50% 7.15% 7%
बैंक ऑफ बड़ौदा 6.85% 7.15% 6.50%
PNB 6.80% 7% 6.50%

ये बैंक दे रहे कम ब्याज
1 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए पांच साल की जमा राशि के विकल्पों के बारे में पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे कम ब्याज ऑफर कर रहे. जबकि कई अन्य बैंक उच्च दरें प्रदान करते हैं, जो 7% तक पहुँच जाती हैं. इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक मानक ऑफर्स के मुकाबल 50 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे.
बैंक FD पर मिलती है टैक्स छूट
बैंक में 5 साल की FDs पर सेक्शन 80C के अंतर्गत एक फाइनेंशियल ईयर में 1.50 लाख रुपए तक टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. यह क्लेम ओल्ड टैक्स रिजीम में ही किया जा सकता है. 5 साल की FDs में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. यह अवधि 10 साल तक बढ़ सकती है.
इनकम टैक्स नियम के तहत FD से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर FD या फिर TD पर एक फाइनेंशियल ईयर में मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपए से अधिक है, तो TDS यानी टैक्स डिडक्शन एट सोर्स कटता है. सीनियर सिटीजंस के लिए यह सीमा 50,000 रुपए है. अगर किसी व्यक्ति की इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है, तो वह फॉर्म 15G और 15H भरकर बैंक को FD या TD पर TDS कटौती न करने का आवेदन कर सकता है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications