Cars Under ₹1000000: कई लोग कार खरीदने का सपना देखते हैं, लेकिन वह यह सपना पूरा नहीं कर पाते हैं क्योंकि कार की कीमत उनके बजट से बाहर होती है। अगर आप भी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको 10 लाख रुपये के बजट में 5 नई कार बताएंगे। हमने एक्स शोरूम प्रोइज के अनुसार इन कारों को सेलेक्ट किया है। चलिए जानते हैं कि इन कार्स में आपको क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे।

1. टाटा नेक्सन
जब आप भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों की बात करते हैं, तो टाटा नेक्सन का नाम न हो ऐसा होना नामुमकिन है। नेक्सन में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें तीन सिलेंडर, 1198cc का इंजन है। ये कार 5000 rpm पर 108BHP का अधिकतम पावर आउटपुट देती है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
इसमें वॉयस-एक्टिवेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस कंट्रोल, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एयर कंडीशनिंग, क्रूज़ कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर और एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। टॉप ट्रिम्स में एयर-क्वालिटी डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर और आठ स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम भी शामिल है।
टाटा नेक्सन कई वैरिएंट में उपलब्ध है। नेक्सन के टॉप मॉडल की कीमत पेट्रोल में 12.78 लाख रुपये है, जबकि बेस डीजल मॉडल की कीमत 9.89 लाख रुपये(एक्स शोरूम) है।
2. टाटा पंच (TATA Punch)
सुरक्षा के मामले में इस कार का नाम लिस्ट में हमेशा शामिल होता है। यह भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिल जाएगी।
इसमें रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है जिसका अधिकतम आउटपुट 85 hp और अधिकतम टॉर्क 113 Nm है। पंच बेस प्योर ट्रिम के अलावा AMT और स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी उपलब्ध है।
टाटा पंच में सात इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटेड क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स, लिंक्ड कार टेक्नोलॉजी और क्रूज कंट्रोल है।
टाटा पंच के प्योर पेट्रोल मैनुअल मॉडल की शुरुआती कीमत 5.93 लाख रुपये है। सबसे महंगे काजीरंगा मॉडल में पेट्रोल-ऑटोमैटिक पावरट्रेन है और जिसकी कीमत 9.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
3. मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift)
मारुति के कई सारी कार आपको 10 लाख के बजट में मिल जाएंगी। मारुति स्विफ्ट LXi बेस मॉड है इसमें पेट्रोल वेरिएंट है और जिसकी कीमत 6.49 लाख रुपये(एक्स शो रूम प्राइस) है। यह 24.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। मारुति स्विफ्ट LXi मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। इसमें मैग्मा ग्रे मेटैलिक, प्राइम स्पलिड सिल्वर, पर्ल आर्कटिक व्हाइट और सिज़लिंग रेड मेटैलिक शामिल है।
वहीं, टॉप मॉडल में 7.29 लाख की मारुति स्विफ्ट VXi आपको मिल जाएगी। यह 24.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।मारुति स्विफ़्ट vxi मैनुअल ट्रैंस्मिशन में उपलब्ध है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक एसिस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स भी शामिल है।
4. हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)
हुंडई वेन्यू बेस मॉडल की क़ीमत Rs. 7.94 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत Rs. 13.48 लाख (एक्स शो रूम) है। ये कार 23.4 किमी प्रति लीटर का माइलैज देती है। इसके इंजन की बात करें तो यह 1197 cc है।
5. किआ सोनेट (Kia Sonet)
बेस मॉडल के लिए किआ सोनेट की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 15.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) तक जाती है। इसका इंजन 1197 सीसी और 998 सीसी और 1199 सीसी का है। यह मैनुअल & ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
