नई दिल्ली, मार्च 13। बीते सप्ताह में निफ्टी 385 अंक या 2.4 प्रतिशत उछ लकर 16,630 पर और सेंसेक्स 1,216 अंक या 2.2 प्रतिशत बढ़कर 55,550 पर पहुंच गया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तीन-तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। 11 मार्च को समाप्त सप्ताह में भारतीय बाजार ने लगातार चार हफ्तों की बिकवाली से ब्रेक लिया और 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। रूस और यूक्रेन विवाद में हल निकलने की उम्मीद, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और पांच में से चार राज्यों में भाजपा की ठोस जीत से शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान बन गया। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर रहा है और लड़ाई तेज होने से सावधानी और अस्थिरता बनी रहेगी। कमोडिटी की कीमतें फोकस में होंगी। बहरहाल 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने बीते हफ्ते निवेशकों को 52 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।
ऑरेकल क्रेडिट
ऑरेकल क्रेडिट एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 35.13 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 52.17 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 41.40 रु से 63 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 4 फीसदी से अधिक की कमजोरी के साथ 63 रु पर बंद हुआ। 52.17 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.52 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
चोथानी फूड्स
चोथानी फूड्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 11.39 रु से 16 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 40.47 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 8.26 करोड़ रु है। 5 दिन में 40.47 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7.5 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 16 रु पर बंद हुआ।
टेक सॉल्यूशंस
टेक सॉल्यूशंस भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 38.46 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 27.30 रु से 37.80 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 38.46 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 559.19 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 37.80 रु पर बंद हुआ।
द्वारिकेश शुगर
द्वारिकेश शुगर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 94.95 रु से 129.15 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 36.02 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2,431.91 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 8.80 फीसदी की तेजी के साथ 129.15 रु पर बंद हुआ।
उगर शुगर
उगर शुगर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 47.95 रु से 64.05 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.58 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 720.56 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 64.05 रु पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications