नई दिल्ली, जनवरी 2। न्यू ईयर हॉलिडे वीक में शेयर बाजार में 2 फीसदी की तेजी आई। हालांकि निवेशक और ट्रेडर्स की ओमिक्रॉन की स्थिति पर बारीक नजर है। 31 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में बाजार को और मजबूती मिली। बेंचमार्क सूचकांकों 20 दिसंबर के निचले स्तर से 4 प्रतिशत अधिक मजूबत हो गए हैं। बीते हफ्ते आई तेजी को सभी क्षेत्रों ने सहारा दिया, जिसमें फार्मा सेक्टर सबसे अधिक फायदे वाला सेक्टर रहा। इसमें 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल और एफएमसीजी सूचकांकों में भी वृद्धि हुई। बीते सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,130 अंक ऊपर 58,254 पर और निफ्टी 350 अंक चढ़कर 17,354 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमश: 2.8 फीसदी और 4.05 फीसदी की बढ़त आई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 87 फीसदी तक रिटर्न दिया और वो भी केवल 5 हफ्तों में।
बीसी पावर : 87.05 फीसदी
बीसी पावर एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 42.45 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 87.05 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 3.86 रु से 7.22 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 7.22 रु पर बंद हुआ। 87.05 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.87 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
स्वस्ति विनायक आर्ट : 86.71 फीसदी
स्वस्ति विनायक आर्ट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 4.29 रु से 8.01 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 86.71 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 32.04 करोड़ रु है। 5 दिन में 86.71 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 8.01 रु पर बंद हुआ।
स्वस्ति विनायक सिंथेटिक्स : 77.61 फीसदी
स्वस्ति विनायक सिंथेटिक्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 77.61 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 6.52 रु से 11.58 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 77.61 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 104.21 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 11.58 रु पर बंद हुआ।
एचबी स्टॉकहोल्डिंग : 76.79 फीसदी
एचबी स्टॉकहोल्डिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 37.05 रु से 65.50 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 76.79 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 46.75 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर भी 10 फीसदी की तेजी के साथ 65.50 रु पर बंद हुआ।
एसएसपीडीएल : 73.19 फीसदी
एसएसपीडीएल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 15.85 रु से 27.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 73.19 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 35.49 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 27.45 रु पर बंद हुआ। ध्यान रहे कि ये सभी कंपनियां आगे भी इतना ही रिटर्न देंगी, इस बात की कोई गारंटी नहीं है। इसलिए निवेश से पहले सावधानी बरतें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
