नई दिल्ली, दिसंबर 26। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं उन लोगों के लिए बेहतर हैं जो गारंटीड रिटर्न और जीरो रिस्क के साथ निवेश करना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस की कई छोटी बचत योजनाओं में 5 सबसे लोकप्रिय हैं। इनमें बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, आम पब्लिक के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), किसान विकास पत्र (केवीपी) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) योजना शामिल हैं। इन सभी योजनाओं की ब्याज दरें पूरे 2021 में नहीं बदली हैं। 1 जनवरी 2022 से नये साल और नयी तिमाही की शुरुआत के साथ ही इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा होगी। इनमें बदलाव संभव है। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इन 5 सबसे लोकप्रिय बचत योजनाओं की ब्याज दरें, मैच्योरिटी और अन्य फायदों के बारे में।
सुकन्या समृद्धि योजना
पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर सबसे ज्यादा 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है और इस योजना में पैसा दोगुना होने में 9 साल लगेंगे। इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। 250 रु के बाद आप 50 रुपये के गुणक में पैसा जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में एकमुश्त भी पैसा जमा किया जा सकता है। एक महीने या एक वित्तीय वर्ष में जमा की संख्या की कोई सीमा नहीं है। इस योजना में टैक्स बेनेफिट मिलता है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर इस समय 7.4% की ब्याज दर ऑफर की जा रही है और यह आपके पैसे को 9 साल में दोगुना कर देती है। 7.4% प्रति वर्ष, पहली बार में 31 मार्च/30 सितंबर/31 दिसंबर को जमा करने की तारीख से देय और उसके बाद, 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर और 31 दिसंबर को ब्याज देय होगा। खाते में 1000 रुपये के गुणक में केवल एक बार पैसा जमा किया जा सकात है, जो अधिकतम 15 लाख रुपये होगा।
पीपीएफ
पोस्ट ऑफिस का 15 साल का पब्लिक प्रोविडेंट फंड फिलहाल 7.1 फीसदी ब्याज दे रहा है जो इस दर से आपके पैसे को दोगुना करने में करीब 10 साल का समय लेगा। पीपीएफ के तहत एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। पैसा जमा एकमुश्त या किश्तों में किया जा सकता है। बता दें कि इस योजना में टैक्स बेनेफिट मिलता है।
किसान विकास पत्र
वर्तमान में पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र (केवीपी) योजना में 6.9 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस ब्याज दर से यहां निवेश की गई राशि 10 साल 4 महीने में दोगुनी हो जाती है। इस योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपये और फिर 100 रुपये के गुणकों में जमा किया जा सकता है। इसमें कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र योजना
अगर आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में निवेश करते हैं तो 1000 रुपये 5 साल बाद बढ़कर 1389.49 रुपये हो जाते हैं। पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 6.8% ब्याज दिया जा रहा है जो कि 5 साल की बचत योजना है। अगर इस ब्याज दर के साथ पैसा लगाया जाए तो यह लगभग 10 साल में दोगुना हो जाएगा। इस योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपये और 100 रुपये के गुणकों में जमा किया जा सकता है। इसमें भी कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
