नई दिल्ली, अप्रैल 17। एडविक कैपिटल भारतीय रिजर्व बैंक के पास पंजीकृत एक गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) है। ये एक उभरती हुई कंपनी है। कंपनी फंड का निवेश करने, औद्योगिक प्रतिष्ठानों को लोन/एडवांस के माध्यम से वित्तीय सहायता करने और संपत्ति खरीद, बिक्री, किराए पर लेने या किराए पर देने का बिजनेस चला रही है। कंपनी के पास पंजीकरण का वैध आरबीआई प्रमाणपत्र है। कंपनी एक लिस्टेड यूनिट भी है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई लिमिटेड) में इसके शेयरों में कारोबार होता है। बता दें कि यही वो कंपनी है, जिसका शेयर 5 रु से सस्ता और 1 लाख रु को 4 लाख रु से अधिक बना चुका है।
1 साल में किया मालामाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 साल पहले एडविक कैपिटल का शेयर 1.18 रु पर था। वहीं बीते बुधवार को (गुरुवार और शुक्रवार को बाजार बंद रहा था) को यह 4.97 रु पर बंद हुआ। यानी इसने 1 साल में 321.19 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया। यदि किसी ने 1 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु लगाए होते तो यह राशि आज 4 लाख रु से अधिक हो गयी होती।
2022 में अब तक रिटर्न
2022 की शुरुआत में एडविक कैपिटल का शेयर 2.91 रु पर था। वहीं बीते बुधवार को को यह 4.97 रु पर बंद हुआ। यानी इसने 2022 में अब तक 70.79 फीसदी का रिटर्न दिया है। यदि किसी ने साल की शुरुआत में कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु लगाए होते तो यह राशि आज करीब 1.71 लाख रु हो गयी होती।
6 महीनों का रिटर्न
6 महीने पहले एडविक कैपिटल का शेयर 3.41 रु पर था। अब यह 4.97 रु पर है। यानी 6 महीनों में इसने 45.75 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया। यदि किसी ने 6 महीने पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु लगाए होते तो यह राशि आज 1.45 लाख रु से अधिक हो गयी होती।
6 साल का रिटर्न
6 साल पहले एडविक कैपिटल का शेयर 1.04 रु पर था। वहीं बीते बुधवार को को यह 4.97 रु पर बंद हुआ। यानी इसने 6 साल में 377.88 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया। यदि किसी ने तब कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु लगाए होते तो यह राशि आज 4.77 लाख रु से अधिक हो गयी होती।
काफी पुरानी है कंपनी
कंपनी को 14 नवंबर 1985 को क्विक क्रेडिट लिमिटेड के रूप में शुरू किया गया था। यह आरबीआई के साथ एनबीएफसी के रूप में पंजीकृत हुई। कंपनी ने कैपिटल रीस्ट्रक्चरिंग किया और उच्च न्यायालय के आदेश के तहत, कंपनी का नाम क्विक क्रेडिट लिमिटेड से बदलकर ड्यू-लाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया गया था। इसके अलावा कंपनी ने 24.02.2011 से नाम ड्यू-लाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड से बदलकर एडविक इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के अनुसार, कंपनी ने 07/07/2017 से अपना नाम "एडविक इंडस्ट्रीज लिमिटेड" से "एडविक कैपिटल लिमिटेड" में बदल दिया है। कंपनी की एक सहायक कंपनी और एक समूह कंपनी है। इनमें एडविक ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड एलईडी लाइट्स, एलईडी साइनेज, एलईडी इमरजेंसी लाइट्स और अन्य सभी प्रकार के साइनेज का निर्माण करती है। जबकि एडविक ग्लोबल लिमिटेड कंपनी एक ट्रेडिंग कंपनी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications