Fixed Deposit Latest Interest Rates: दुनियाभर के मार्कट में आज भयंकर बिकवाली देखने को मिल रही है। आज 7 अप्रैल को भारतीय शेयर मार्केट में भी भारी बिकवाली देखी जा रही है। आज सेंसेक्स 2780 के करीब फिसलकर 72,587 पर ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 890 अंक के पास गिरकर 22,015 पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट की वजह से मार्केट खुलते ही शुरुआत के कुछ मिनटों में निवेशकों के लगभग 21 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके हैं। शेयर मार्केट में तबाही होने की वजह से अगर आप भी एफडी में अब निवेश करने की सोच रहे हैं तो इन बैंकों की लिस्ट देख सकते हैं जिसमें 8% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

इन बैंकों की एफडी में मिलेगा 8% का ब्याज (FD Highest Interest Rates)
भारत में कई बैंक 8% या उससे अधिक इंटरेस्ट रेट पर फिक्स्ड डिपॉजिट ऑफर कर रहे हैं। इससे निवेशकों को अपनी सेविंग पर बेहतर रिटर्न लेने का मौका मिलेगा। इनमें स्मॉल फाइनेंस बैंक, प्राइवेट सेक्टर बैंक और सरकारी बैंक भी शामिल हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें तो उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 2 से 3 साल के पीरियड के लिए 8.25% ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 18 महीने से 36 महीने के पीरियड के लिए 9% तक की ब्याज दर।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल के पीरियड के लिए 8.60% ब्याज दर ऑफर करता है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 888 दिनों के समय अवधि के लिए 8.25% इंटरेस्ट रेट देता है। इसके अलावा यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 से 3 साल के पीरियड के लिए 8.60% ब्याज दर ऑफर करता है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 से 3 साल के पीरियड के लिए 8.50% ब्याज दर ऑफर कर रहा है और बंधन बैंक 1 साल की FD पर आम ग्राहकों के लिए 8.05% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.55% ब्याज दर दे रहा है।
इसके अलावा RBL बैंक 500 दिनों की FD पर सामान्य ग्राहकों के लिए 8.00% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.50% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा कुछ तय पीरियड की एफडी पर 7.50% तक की ब्याज दर दे रहे हैं। वहीं, अन्य बैंक लगभग 7.00% से 7.30% के बीच ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।
इन बैंकों ने घटाई एफडी पर ब्याज दरें (Banks FD Rates)
कई बैंकों ने अप्रैल के महीने में एफडी ब्याज दरों को घटा दिया है। यस बैंक ने कुछ सेलेक्टेड टेन्योर वाले एफडी पर ब्याज दरें 0.25 फीसदी तक घटा दी है। अब बैंक 12 महीने से 24 महीने की FD पर 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है लेकिन इससे पहले प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक में एफडी पर ब्याज दर 8% थी।
इसके अलावा बंधन बैंक ने 3 अप्रैल 2025 से 3 करोड़ से ज्यादा की एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। बंधन बैंक में 12-13 महीने टेन्योर वाले कैलेबल एफडी पर सालाना 8 फीसदी की दर से ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा HDFC बैंक ने भी ब्याज दरों को घटा दिया है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications