FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें आपको सुरक्षा और फिक्स्ड रिटर्न दोनों ही मिलता है। इसमें निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना आपके लिए सही रहता है। ज़्यादातर बैंकों ने अपनी एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें घटा दी हैं। ऐसे में अब जानते हैं कि कौन से बैंक अभी भी अपनी टर्म डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

ICICI Bank में मिल रहा है इतना ब्याज
आईसीआईसीआई बैंक एक साल की एफडी पर आम नागरिकों को 6.7% ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों को 7.2% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, 18 महीने से 2 साल की अवधि पर यह बैंक सबसे अधिक 7.05% ब्याज आम नागरिकों को और 7.55% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को देता है।
कोटक बैंक और एसबीआई की एफडी ब्याज दरें
कोटक महिंद्रा बैंक एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आम नागरिकों को 6.8% और सीनियर सिटीजन को 7.30% ब्याज दे रहा है। इस बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर 391 दिन से 23 महीने की अवधि वाली एफडी पर मिलती है-जिसमें आम ग्राहकों को 7.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% ब्याज दिया जा रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज दे रहा है। बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर 3 से 5 साल की अवधि वाली एफडी पर है। इसमें सामान्य ग्राहकों को 6.75% और सीनियर सिटीजन को 7.25% मिलती है।
पीएनबी में एफडी दरें
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एक साल की एफडी पर आम नागरिकों को 6.7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.2% ब्याज देता है। सबसे ज्यादा ब्याज दर 390 दिनों की एफडी पर मिलती है-सामान्य ग्राहकों को 7.1% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6% ब्याज मिलता है।
HDFC Bank में एफडी पर मिल रहा इतना ब्याज
एचडीएफसी बैंक एक साल की एफडी पर आम नागरिकों को 6.6% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज दे रहा है। वहीं, 15 से 21 महीने की अवधि पर यह बैंक सबसे ज्यादा 7.05% ब्याज आम ग्राहकों को और 7.55% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को दे रहा है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications