Special Fixed Deposit Schemes: जब भी बात निवेश की आती है तो सबसे पहले मन में यह विचार आता है कि ऐसे जगह ही निवेश करें जो बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षित भी हो। एफडी में रिटर्न की गारंटी होती है और पैसे डूबने की कोई चिंता भी नहीं होती है।

ऐसे में कई बैंक स्पेशल एफडी ऑफर कर रहे हैं लेकिन 30 जून को इनमें पैसे लगाने की डेडलाइन है तो आइए आपको फटाफट इन सभी के बारे में बताते हैं ताकि आप इनमें तुरंत निवेश कर सकें।
इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी
इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी के अनुसार, अगर आप 300 दिन वाली एफडी में पैसे लगाते हैं तो आपको 7.05 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। वहीं,सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का रिटर्न मिलेगा।
इसके अलावा अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं तो आप इस एफडी पर 7.8 फीसदी तक का ब्याज पा सकते हैं। बैंक की 400 दिन की एफडी में पैसे लगाने पर आपको 7.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन को इस एफडी पर 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा और सुपर सीनियर सिटीजन इस एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज पा सकते हैं। इसमें भी पैसे लगाने की आखिरी तारीख 30 जून है।
पंजाब एंड सिंध बैंक की स्पेशल एफडी
पंजाब एंड सिंध बैंक की तरफ से भी कुछ पीरियड के लिए स्पेशल एफडी का ऑफर की जा रही है। इसमें 222 दिन की एफडी पर आपको 7.05 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
वहीं 333 दिन की एफडी पर 7.10 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा। अगर आप 444 दिन की एफडी में पैसा लगाते हैं तो आपको 7.25 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। इसमें पैसे लगाने की आखिरी तारीख 30 जून है।
भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशल एफडी
भारतीय स्टेट बैंक कई तरह की एफडी ऑफर करता है। इस बैंक की तरफ से भी एक स्पेशल एफडी ऑफर चलाया जा रहा है, जिसमें पैसे लगाने पर आप तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं भारतीय स्टेट बैंक की अमृत कलश एफडी स्कीम की जिसके तहत 400 दिन की एफडी पर आपको बैंक 7.10 फीसदी का ब्याज देगा, जो 12 अप्रैल 2023 से ही लागू है। सीनियर सिटीजन इसके तहत 7.60 फीसदी का ब्याज पा सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक की स्पेशल एफडी
आईडीबीआई बैंक की तरफ से स्पेशल एफडी का ऑफर की जा रही है। इसमें आम लोगों को इस एफडी में 7.05 फीसदी का रिटर्न मिलता है। सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज मिलता है। यह एफडी 300 दिन की अवधि के लिए होती है। अगर आप 375 दिन की एफडी कराते हैं तो उस पर आपको 7.1 फीसदी रिटर्न मिलेगा, जो सीनियर सिटीजन के लिए 7.6 फीसदी है।
अगर आप 444 दिन के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 7.2 फीसदी का ब्याज मिलेगा, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.7 फीसदी ब्याज मिलेगा। आईडीबीआई की इस खास एफडी में पैसे लगाने की आखिरी तारीख 30 जून है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

15 अगस्त को बैंक बंद: UPI, IMPS और EMI का क्या होगा? जानें जरूरी बैंकिंग अपडेट

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

सावधान! व्हाट्सएप पर आ रहा है नया 'सपोर्ट APK' स्कैम, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Jio का नया 'Price Lock' फीचर: ₹300 खर्च करना समझदारी या नुकसान? जानें पूरी सच्चाई

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

72 घंटे का लंबा वीकेंड: पैसे को कहां रखें? ओवरनाइट फंड, FD या UPI, जानें क्या है बेहतर

50 साल के सरकारी बॉन्ड की नीलामी: FD या G-Sec, निवेश के लिए क्या है सही विकल्प?

LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख: सब्सिडी बचाने के लिए तुरंत करें ये काम



Click it and Unblock the Notifications