Loan Rates Hike: त्यौहारी सीजन में एक के बाद एक बैंक लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं. इस कड़ी में सरकारी बैंकिंग सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. बैंक की ओर से शनिवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी के मुताबिक मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर को बढ़ाया गया है, जिसमें 5 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया गया है. इससे पहले सेक्टर के अन्य बैंक केनरा बैंक ने भी 5 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान किया था.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से बढ़ाई गई दरें आज शनिवार से ही लागू हो जाएंगी. इसके तहत 19 अक्टूबर से 6 महीने से अधिक अवधि वाले लोन पर ब्याज दरों को 5 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाई गई है. बता दें कि MCLR में किसी तरह के बदलाव का असर लोन पर EMI पर सीधे तौर पर पड़ता है.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई ब्याज दरें
अवधि दरें
एक दिन 8.20%
एक महीना 8.40%
तीन महीना 8.60%
6 महीना 8.80%
6 महीना से अधिक 9.05%
केनरा बैंक ने भी बढ़ाई दरें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र से पहले केनरा बैंक ने भी चुनिंदा अवदि के लिए दरों में बढ़ोतरी किया. इसके तहत बेंचमार्क एक साल की अवधि की एमसीएलआर को बढ़ाकर 9.05% कर दिया है, जोकि पहले 9% था. बैंक ने एक महीने, तीन महीने और छह महीने की अवधि के लिए कर्ज की दर 8.40-8.85% के दायरे में कर दिया है. वहीं, एक दिन के कर्ज के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.30% कर दिया है, जोकि पहले 8.25% थी. नई दरें 12 अक्टूबर, 2024 से ही प्रभावी हो गई हैं.

रिजर्व ने 10वीं बार नहीं बदली दरें
रिजर्व बैंक यानी RBI की हर दो महीने में होने वाली मौद्रीक समीक्षा कमिटी की अक्टूबर मीटिंग में ब्याज को स्थिर रखा गया. 6 सदस्यी कमिटी ने इस बार लगातार 10वीं बार नीतिगत दरों को स्थिर रखने के पक्ष में वोट दिया. इस लिहाज से फिलहाल रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार है, जोकि 2018 से अब तक सबसे ज्यादा है. RBI ने आखिरी बार 2023 में फरवरी पॉलिसी के दौरान दरों में बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.
RBI की प्रमुख दरें
- रेपो रेट: 6:50%
- SDF: 6.25%
- MSF: 6.75%
- बैंक रेट: 6.75%
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
