बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने लोन पर ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है. देश के प्रमुख सरकारी बैंक के इस फैसले से लाखों ग्राहकों को झटका दिया है. शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ द फंड बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR में इजाफा किया गया है. इसके तहत MCLR में 10 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है. बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के लिए MCLR में बदलाव किए हैं. बता दें कि MCLR में किसी तरह के बदलाव का असर लोन पर EMI पर सीधे तौर पर पड़ता है. इससे पहले HDFC बैंक ने MCLR में कटौती का ऐलान किया था.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बढ़ाया MCLR
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ओवरनाइट यानी 1 दिन के लिए 8.20% MCLR रखा है, जोकि पहले 8.10% था. एक महीने तक के लिए MCLR 8.30% से बढ़ाकर 8.40% कर दिया है. 1 से 3 महीने के लिए 8.55% कर दिया, जोकि पहले 8.45% था. 3 से 6 महीने के लिए लेंडिंग रेट 8.75% हो गया है, जोकि पहले 8.65% था. 6 महीने से 1 साल की अवधि के लिए MCLR बढ़कर 8.95% हो गया है. बता दें कि MCLR, एक बेंचमार्क ब्याज दर है, जिसका इस्तेमाल भारत में बैंक होम लोन समेत अन्य तरह के लोन के लिए लेंडिंग रेट तय करने के लिए किया जाता है.

HDFC बैंक ने MCLR में की कटौती
HDFC बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के लिए MCLR में बदलाव किए हैं, जोकि 7 जून से ही लागू भी हो गईं हैं. HDFC बैंक ने 6 महीने, 1 साल और 2 साल के लिए MCLR को बदलकर 9.30% कर दिया है. 3 साल के टेन्योर के लिए नए दरें 9.35% होगी. जबकि 1 महीने के लिए लेंडिंग रेट 9% और 3 महीने के लिए 9.15% किया है. जबकि ओवरनाइट के लिए MCLR बिना बदलाव के 8.95% रखा है. 6 महीने के लिए 9.30%, 1 से 2 साल के लिए 9.30% है. बता दें कि MCLR, एक बेंचमार्क ब्याज दर है, जिसका इस्तेमाल भारत में बैंक होम लोन समेत अन्य तरह के लोन के लिए लेंडिंग रेट तय करने के लिए किया जाता है.
RBI ने दरों में नहीं किया बदलाव
भारत के सेंट्रल बैंक RBI ने जून पॉलिसी में दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखा है, जोकि 2018 से अब तक सबसे ज्यादा है. रिजर्व बैंक ने पिछली बार 2023 में फरवरी पॉलिसी के दौरान दरों में बढ़ोतरी की थी. इसके बाद लगातार 8 बार से दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इस साल अप्रैल में हुई RBI MPC मीटिंग में ब्याज दरों को जस का तस रखा गया था.
RBI की प्रमुख दरें
रेपो रेट: 6:50%
SDF: 6.25%
MSF: 6.75%
बैंक रेट: 6.75%
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
