Bank Locker Charges: बैंक लॉकर में फिजिकल गोल्ड से लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स या अन्य कीमती सामान रखने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपका सामान सुरक्षित रहता है। देशभर में कई बैंक लॉकर सुविधा देते हैं। हालांकि, लॉकर चार्ज कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि लॉकर का आकार, बैंक का ब्रांच (ग्रामीण, अर्ध-शहरी, शहरी या मेट्रो), और संबंधित बैंक की पॉलिसी आदि। चार्ज में इन आधारों पर काफी फर्क हो सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, PNB, HDFC और ICICI में लॉकर का चार्ज कितना है, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन शुल्क छोटे और मीडियम लॉकर का चार्ज ₹500 और जीएसटी शामिल है। इसके अलावा बड़े और एक्स्ट्रा-बड़े लॉकर का चार्ज ₹1000 और इसके साथ GST भी है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना लॉकर चार्ज (शहरी/मेट्रो शाखाओं में छोटे लॉकर के लिए ₹2,000 और GST शामिल है। इसके अलावा मीडियम लॉकर के लिए ₹4,000 चार्ज और इसके साथ GST शामिल है। वहीं, बड़े लॉकर के लिए ₹8,000 चार्ज और इसके साथ GST भी शामिल है। एक्स्ट्रा-बड़े लॉकर के लिए ₹12,000 चार्ज और GST को शामिल किया है।
HDFC बैंक का लॉकर चार्ज
सालाना लॉकर किराया (मेट्रो शाखाओं में) एक्स्ट्रा छोट लॉकर के लिए ₹1,350 है। वहीं, छोटे लॉकर के लिए ₹2,200 और मीडियम लॉकर के लिए ₹4,000 चार्ज है। इसके अलावा एक्स्ट्रा मीडियम के लिए ₹4,400 और बड़े लॉकर के लिए ₹10,000 निर्धारित चार्ज है। एक्स्ट्रा-बड़े लॉकर के लिए ₹20,000 चार्ज है।
पंजाब नेशनल बैंक का लॉकर चार्ज
पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर रजिस्ट्रेशन चार्ज ₹500 है। इसके अलावा शहरी/मेट्रो शाखाओं में छोटे लॉकर के लिए ₹2,000 है। वहीं, मीडियम लॉकर के लिए ₹3,500 है और बड़े लॉकर के लिए ₹5,500 है। इसके अलावा बहुत बड़े लॉकर के लिए ₹8,000 और एक्स्ट्रा-बड़े लॉकर के लिए बैंक ₹10,000 चार्ज ले रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications