Bank Locker Charges: लॉकर की सुविधा कई बैंक के द्वारा दी जाती है। इसमें लोग अपने जरूरी कागजात, ज्वैलरी या कोई दूसरा ऐसा सामान रख सकते हैं जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
इस लॉकर का इस्तेमाल करने के बैंक आपसे एक सालाना चार्ज वसूलता है। अगर आप भी ऐसे लॉकर की तलाश कर रहे हैं जो किफायती हो तो हम आपको 5 ऐसे बैंकों के लॉकर चार्ज बताएंगे जो कम चार्ज वसूल रहे हैं।

1. HDFC Bank में लॉकर पर लगता है इतना चार्ज
अगर आपर एचडीएफसी बैंक में लॉकर खोलते हैं तो आपको लॉकर के लिए 500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक का चार्ज देना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि यह चार्ज इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस इलाके में लॉकर की सुविधा ले रहे हैं और साथ ही कितना बड़ा या छोटा लॉकर ले रहे हैं।
लॉकर का चार्ज सालाना लिया जाता है और एडवांस में वसूला जाता है। लॉकर का चार्ज उस लॉकर के साइज और शाखा के स्थान के आधार पर अलग-अलग होता है।
सही स्थान और लागू लॉकर चार्ज जानने के लिए अपनी लॉकर होम शाखा को कॉल कर सकते हैं। वर्तमान में इसपर जीएसटी शामिल नहीं है। अंतिम लागत में 18% जीएसटी राशि शामिल होगी।
2. State Bank Of India में लॉकर पर लगने वाला चार्ज
भारतीय स्टेट बैंक में लॉकर में आपको चार्ज 1500 रुपये से लेकर 9000 रुपये तक देना पड़ सकता है और इस पर आपको अलग से जीएसटी भी चुकानी होगी।
यह जीएसटी हर चार्ज पर अलग-अलग होगा। 500-1000 रुपये का चार्ज आपको रजिस्ट्रेशन के लिए भी देना पड़ेगा।
3. Canara Bank में लॉकर पर लगेगा इतना चार्ज
कैनरा बैंक में लॉकर रेंट 1000 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक हो सकता है। इसमें 400 रुपये जीएसटी के साथ आपको सिर्फ रजिस्ट्रेशन के लिए चुकाने पड़ेंगे।
वहीं यह चार्ज इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस शाखा में लॉकर की सुविधा ले रहे हैं और साथ ही कितना बड़ा या छोटा लॉकर ले रहे हैं।
4.ICICI Bank में लॉकर चार्ज
एक ही स्थान पर विभिन्न शाखाओं के बीच लॉकर चार्ज अलग-अलग हो सकता है। लॉकर का चार्ज उसके आकार और शाखा के स्थान के आधार पर भी होता है। लॉकर का चार्ज वार्षिक आधार पर लिया जाता है तथा अग्रिम राशि के रूप में वसूला जाता है।
लॉकर का आवंटन आईसीआईसीआई बैंक की उपलब्धता के अधीन है और लॉकरों के संबंध में अन्य सभी लागू नियम व शर्तें लॉकर समझौते के माध्यम से बताई जाएंगी। लॉकर चार्ज की बात करें तो यह 1200 रुपए से लेकर 22 हजार रुपए तक है।
5. Axis Bank में लगेगा इतना लॉकर चार्ज
एक्सिस बैंक में लॉकर लेने की सोच रहे हैं तो आपको 1500 रुपये से लेकर करीब 14,256 रुपये तक का लॉकर चार्ज देना पड़ सकता है।
लॉकर का चार्ज अगर आप देर में भरते हैं तो 2.5 प्रतिशत प्रति माह से अधिकतम 25% तक जुर्माना लागू होगा आपको बता दें कि एकमुश्त लॉकर रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 रुपये के साथ जीएसटी भी देना पड़ेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
