Bank Loan Interest Rates: अगर आप लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको यह चेक कर लेना चाहिए कि किस बैंक में ज्यादा सस्ता लोन मिल रहा है। इससे आप ज्यादा महंगा लोन लेने से बड़ी आसानी से बच जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर आज हम आपको बैंकों द्वारा लोन में किए गए बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की फरवरी महीने तक कई बैंक के लोन पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया गया है। यहां पर आपको बड़े, सरकारी और प्राइवेट बैंक के लोन पर लगने वाले इंटरेस्ट की जानकारी दी जा रही है।
एचडीएफसी बैंक की ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक ने लोन पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ाया है। भारत के इस सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने दिए जाने वाले लोन पर लगने वाली ब्याज दरों में 10 बेल पॉइंट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद इस बैंक के का एमसीएल रेट 8.9 प्रतिशत से लेकर 9.35 प्रतिशत के बीच में आ गया है। इसके बाद में इसके रेट को 8.8 प्रतिशत से बढ़कर 8.9 प्रतिशत हो गई है।

बैंक ऑफ इंडिया
लोन पर ब्याज दर बढ़ाने की लिस्ट में बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल है। बैंक ऑफ़ इंडिया ने ओवरनाइट और 1 महीने के एमएलसीआर रेट में बढ़ोतरी की है। बैंक ऑफ़ इंडिया ने 10 बीपीएस का इजाफा अपने इंटरेस्ट रेट में किया है जिसे 1 फरवरी 2024 से लागू कर दिया गया है। वहीं 3 महीने का रेट 8.4 पर्सेंट का है और 6 महीने का रेट 8.6 पर्सेंट का है, वहीं 1 साल का रेट 8.8 पर्सेंट का है।
येस बैंक ने लोन पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट
इस प्राइवेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक 1 जनवरी 2024 से ही इसकी नई ब्याज दरों को लागू कर दिया है। इसका ओवरनाइट टेन्योर रेट 9.2 प्रतिशत का है। वहीं इसका 1 महीने का एमएलसीआर रेट 9.45 प्रतिशत है। इस बैंक का 3 महीने का एमएलसीआर रेट 10 प्रतिशत का है। अगर बात की जाए 1 साल की तो इस पर 10.50 का इंटरेस्ट रेट लग रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक ने लोन पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट
अगर बात करें पंजाब नेशनल बैंक की तो इसके 1 महीने की एमएलसीआर रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहले पीएनबी की एमएलसीआर रेट 7.9 प्रतिशत था, जो बढ़ाने के बाद 8 प्रतिशत हो गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
वहीं अगर बात करें बैंक ऑफ बड़ौदा की तो इसने 12 फरवरी से लोन पर लगने वाली संशोधित ब्याज दरों को लागू किया है। नाइट अवधि के लिए बैंक का एमएलसीआर रेट 8.05 फीसदी का है। वहीं बैंक का सबसे ज्यादा एमएलसीआर रेट 8.8 प्रतिशत का है जो 1 साल के टेन्योर के लिए है।
आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़ाई बैंक की ब्याज दरें
अगर बात की जाए आइसीआइसीआइ बैंक की तो इसने अपनी एक साल के एमएलसीआर रेट को संशोधित करके 8.65 प्रतिशत कर दिया है। महीने की अवधि के लिए एमएलसीआर रेट 8.6 प्रतिशत और 3 महीने की अवधि के लिए 8.45 प्रतिशत रखा गया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
