One Year FD Interest Rate: कई बैंक्स एफडी में निवेश करने पर अच्छा ब्याज देते हैं। इसमें निवेश करने के बाद आपको फिक्स्ड अवधि के बाद गारंटी इनकम प्राप्त होता है।
बैंक्स अपने ग्राहकों को 7.75 फीसदी तक का ब्याज देते हैं चलिए आपको इन बैंकों के बारे में बताते हैं जिसमें आप इंवेस्ट करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट
आपको बता दें कि तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए पैसों निवेश करने का मौका देता है।
5.25% से लेकर 7.50% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 5.25%-8.00% प्रति वर्ष की एफडी ब्याज दरें प्रदान करता है।
इस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन्स मौजूद है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक अपने साधारण ग्राहकों को 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
डीसीबी बैंक
आप 1 साल के लिए अपने पैसों को एफडी में आसानी से निवेश कर सकते हैं और अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।
डीसीबी बैंक अपने ग्राहकों को एक 1 साल की एफडी कराने पर 7.25 फीसदी का ब्याज प्रदान कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को इसमें 7.75% का ब्याज निवेश पर दिया जाता है।
केनरा बैंक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केनरा बैंक में 1 साल की एफडी करने पर 7 फीसदी का ब्याज मिलता है और सीनियर सिटीजन को 7.70 फीसदी का ब्याज मिलता है।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि केनरा बैंक में आपको 400 दिनों का भी एफडी ऑफर मिलता है। इसमें सीनियर सिटीजन को निवेश करने पर 7.65 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। वहीं, अन्य नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
इसके अलावा अगर आप इस बैंक की 666 दिनों की एफडी में निवेश करते हैं तो इसमें सीनियर सिटीजन को 7.50 ब्याज और अन्य लोगों को 7 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
एचडीएफसी बैंक
यह बैंक बहुत अधिक ब्याज तो नहीं दे रहा है लेकिन अन्य प्राइवेट बैंकों के मुकाबला आपको इसमें निवेश करने पर अच्छा ब्याज मिल सकता है।
आपको बता दें कि 90 दिन से 6 महीने की एफडी पर निवेश करने पर आम ग्राहकों को 4.50 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है वहीं, 5 फीसदी ब्याज सीनियर सिटीजन को प्रदान किया जाता है।
इसमें 6 महीने 1 दिन से 9 महीने के लिए आम ग्राहक को बैंक 5.75 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है वहीं, सीनियर सिटीजन को 6.25 फीसदी ब्याज ऑफर हो रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप दो करोड़ रुपये से कम की एफडी 290 दिन से 1 साल के लिए कराते हैं तो आपको 6 फीसदी ब्याज मिलेगा।
इस अवधि के लिए सीनियर सिटीजन को 6.50 फीसदी ब्याज दिया जाता है। इसके अलावा 211 दिन से 270 दिन को एफडी पर सीनियर सिटीजन को 6.25 फीसदी ब्याज और अन्य लोगों को 6.25 फीसदी ब्याज बैंक देता है।
अगर आप किसी भी एफडी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले उस एफडी से जुड़ी हुई पूरी जानकारी हासिल कर लें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
