Gold Rate Today: अमेरिका से आ रही खबरों का असर बुलियन मार्केट में देखने को मिल रहा. सोने का भाव लगातार तेजी से बढ़ रहा है. दरअसल, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. इससे 10-ईयर का बॉन्ड यील्ड भी गिर गया है. नतीजतन, सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा. सर्राफा बाजार में आज 29 जुलाई को 24 कैरेट सोने का रेट 160 रुपए बढ़ गया है. बेंगलुरु में 69310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इससे पहले बजट में कस्टम ड्यूटी को घटाने के ट्रिगर से सोने में बड़ा करेक्शन देखने को मिला था.
सर्राफा बाजार में चमका सोना
बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव बढ़ गया है. 22 कैरेट सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 63550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. 24 कैरेट सोने की कीमत भी 160 रुपए की मजबूती के साथ 69310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 150 रुपए की मजबूती के साथ 52020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

वायदा बाजार में सोना-चांदी
वायदा बाजार यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी है. सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट का रेट 309 रुपए की मजबूती के साथ 68500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है. चांदी भी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 730 रुपए की मजबूती के साथ 82101 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
ग्लोबल मार्केट में भी तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2390 डॉलर ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमतों में तेजी है. सिल्वर करीब पौना फीसदी की उछाल के साथ 28 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरें घटने की उम्मीद बढ़ने और 10-ईयर के बॉन्ड यील्ड में उछाल बुलियन मार्केट के लिए आज अहम ट्रिगर हैं.
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
