नई दिल्ली, नवंबर 29। भारत के सबसे अहम और प्रमुख प्राइवे सेक्टर बैंकों में से एक बंधन बैंक ने बचत बैंक जमा पर अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंधन बैंक के भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 34 में फैले 5000 से अधिक बैंकिंग आउटलेट हैं और देश भर में 2 करोड़ से अधिक एक्टिव ग्राहक हैं। 1 नवंबर, 2021 को बैंक ने घरेलू और नॉन-रेसिडेंट रुपया बचत जमा पर अपनी ब्याज दरों को अपडेट किया। आगे जानिए बैंक की ब्याज दरें।
अधिकतम 6 फीसदी ब्याज
हाल ही में किए गए संशोधन के बाद, 1 लाख रुपये तक की राशि पर 3 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर लागू होगी। वहीं 1 लाख रु से अधिक और 10 लाख रु तक की राशि पर सालाना 5 फीसदी प्रति वर्ष ब्याज मिलेगा। इसी तरह यदि जमा राशि 10 लाख रु से अधिक और 2 करोड़ रु तक हो तो उसे सालाना 6 फीसदी प्रति वर्ष ब्याज दिया जाएगा।
ऐसे मिलेंगे सालाना 60000 रु
यदि कोई बंधन बैंक में बचत खाता खुलवा कर उसमें 10 लाख रु रखे तो उसे हर साल जमा राशि पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। 10 लाख रु पर 6 फीसदी के हिसाब से उसे हर साल 60000 रु मिलेंगे। बता दें कि इतनी ब्याज दर कई बड़े बैंकों की एफडी दर से भी अधिक है।
यस बैंक, डीसीबी बैंक और एक्सिस बैंक
यस बैंक में इस समय 6 महीने से 1 साल के लिए 5-5.5 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 5.75-6 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 6 फीसदी, 3-5 साल के लिए 6.25 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 6.5 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। वहीं डीसीबी बैंक में 6 महीने से 1 साल के लिए 5.45 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 5.3-5.95 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 5.5 फीसदी, 3-5 साल के लिए 5.95 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए भी 5.95 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है। इसके अलावा एक्सिस बैंक में 6 महीने से 1 साल के लिए 4.4 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 5.10-5.25 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 5.4 फीसदी, 3-5 साल के लिए 5.4 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 5.75 फीसदी ब्याज दर मिल रही है।
आरबीएल बैंक और एसबीआई
आरबीएल बैंक में आपको 6 महीने से 1 साल के लिए 4.5-5.25 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 6 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 6 फीसदी, 3-5 साल के लिए 6.3 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 5.75-6.3 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई इस समय में 6 महीने से 1 साल के लिए 4.4 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 5 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 5.1 फीसदी, 3-5 साल के लिए 5.3 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 5.4 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।
ये बैंक घटाने जा रहा ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक 1 दिसंबर 2021 से बचत खाते की ब्याज दरों को संशोधित करने के लिए तैयार है। 10 लाख रुपये से कम के सेविंग फंड अकाउंट बैलेंस में 1 दिसंबर, 2021 से 10 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आएगी, जबकि सेविंग फंड अकाउंट में 10 लाख रुपये और उससे अधिक के बैलेंस से 5 बेसिस पॉइंट्स कम हो जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications