नई दिल्ली, जुलाई 27। शेयर बाजार में निवेश से पहले और निवेश के बाद हर छोटी सी छोटी सी चीज पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। उदाहरण के लिए आप जिस कंपनी के शेयर खरीद रहे हैं क्या वे ऐसे सेक्टर की कंपनी है, जो फ्यूचर में ग्रोथ हासिल करेगा। या सेक्टर में ग्रोथ का फायदा वो कंपनी हासिल कर सकती है। कंपनी की वित्तीय हालत, देश की इकोनॉमी और बाजार में उस प्रोडक्ट की मांग, जो वो कंपनी बनाती है, जिसमें आप निवेश कर रहे हैं, ये सभी वो फैक्टर हैं, जो आपके निवेश को प्रभावित करेंगे ही करेंगे। इन सभी चीजों को आपको ध्यान से परखना चाहिए, तभी शेयर बाजार में सफलता मिल सकती है। अब हम यहां एक शेयर की जानकारी देंगे, जो 2 साल में पैसा डबल कर सकता है।
बैम्बिनो एग्रो
बैम्बिनो एग्रो वो कंपनी है, जिस पर इस समय मार्केट एक्सपर्ट दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस वक्त रेडी टू ईट प्रोडक्ट की मांग काफी ज्यादा है। इससे बैम्बिनो एग्रो जैसी कंपनियों को फायदा मिलेगा, जो ऐसे उत्पाद बनाती हैं। ये एक 39 साल पुरानी कंपनी है, जो सेंवई, पास्ता, सुविधाजनक खाद्य पदार्थ, रेडी टू ईट और मिश्रित मसाला सेगमेंट (50 से अधिक उत्पाद) में लगी हुई है।
शेयर में जोरदार तेजी
आज करीब डेढ़ बजे जब सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट है, तब बैम्बिनो एग्रो करीब 13 फीसदी की तेजी के साथ 387.7 रु के स्तर पर है। आज के कारोबार में यह 406 रु तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है। हालांकि इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 310.5 करोड़ रु ही है। मगर बीते साल भर में कंपनी के शेयर ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है।
खरीदें या नहीं
बैम्बिनो एग्रो के शेयरों में निवेश करना या न करना पूरी तरह से किसी निवेशक का अपना फैसला है। जहां तक शेयर बाजार का सवाल है तो ये एक जोखिम वाली जगह है। दूसरी बात कि बैम्बिनो एग्रो एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिनमें काफी अधिक अस्थिरता रहती है। मगर जानकार बताते हैं कि कंपनी की ईपीएस यानी प्रति शेयर आय दोगुनी तक हो सकती है।
जानिए एक साल का रिटर्न
एक साल पहले ये 169.35 रु के स्तर पर था। आज ये 387.7 रु पर है। यानी एक साल में इसने प्रति शेयर 218.35 रु का रिटर्न दिया है। प्रतिशत में देखें तो शेयर ने करीब 129 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने एक साल पहले इसके 1 लाख रु के शेयर लिये हो तों आज उनकी वैल्यू 2.29 लाख रु हो गयी होगी। ये जोरदार रिटर्न है।
6 महीनों में भी किया मालामाल
6 महीने पहले बैम्बिनो एग्रो का शेयर 190 रु के करीब था। आज के रेट पर देखें तो यह दोगुने से अधिक हो चुका है। यानी 6 महीनों में भी यह निवेशकों का पैसा दोगुना कर चुका है। इस कंपनी के शेयर का बीते 52 हफ्तों का शिखर 148 रु रहा है। उस स्तर तक ये पिछले साल अगस्त में गिरा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications