नई दिल्ली, सितंबर 01। जो निवेशक स्टॉक मार्केट के अस्थिरता और जोखिम के कारण निवेश करने में असहज हैं, लेकिन तीन साल की समय सीमा की फिक्स डिपॉजिट की तुलना में उच्च रिटर्न पाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए संतुलित लाभ फंड (बीएएफ) या डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड में निवेश का एक बेहतर विकल्प है।
क्या है बैलेंस्ड एडवांटेज फंड
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ) एक ऐसी निवेश योजनाएं हैं जो डेब्ट और इक्विटी के मिश्रण में निवेश करती हैं। जबकि कुछ निर्धारित सीमाओं के भीतर नियमित हाइब्रिड फंड इक्विटी और डेब्ट के बीच आवंटन को स्थिर रखते हैं, लेकिन बीएएफ की ऐसी कोई सीमा नहीं होती है। बैलेंस्ड एडवांटेज फंड अपने आवंटन को गतिशील रूप से ट्रांसफर करते हैं। बीएएफ में यह विकल्प होता है कि यदि बाजार में मूल्यांकन अधिक है, तो फंड मैनेजर निवेश के आवंटन को ऋण की ओर अधिक झुका सकता है और जब परिसंपतियां सस्ती हो जाएंगी तो आवंटन इक्विटी की तरफ बढ़ जाएगा।
कौन से परिसंपत्ति आवंटन मॉडल का उपयोग किया जाता है?
इक्विटी और डेब्ट में आवंटन तय करने के लिए सभी फंड हाउस के अपने इन-हाउस मॉडल होते हैं। ये मॉडल फंड मैनेजर की रणनीति के आधार पर बनाए जाते हैं। यह पूरी तरह से फंड मैनेजर पर निर्भर करता है कि एसेट एलोकेशन क्या होना चाहिए। ज्यादातर फंड हाउस प्रो-साइक्लिकल फंड एलोकेशन मॉडल का इस्तेमाल करते हैं। इस मॉडल के तहत सस्ता वैल्यूएशन दिखने पर ज्यादा इक्विटी खरीदा जाता है। फंड मैनेजर इक्विटी आवंटन पर पहुंचने के लिए मौलिक और तकनीकी कारकों जैसे पीई अनुपात, पीबी अनुपात और दैनिक चलती औसत जैसे प्रवृत्ति संकेतकों के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। कुछ फंड हाउस काउंटर सर्किल मॉडल का उपयोग करते हैं। इस मॉडल में बढ़ते बाजारों में इक्विटी आवंटन को बढ़ाता है।
टैक्स पर कैसे मिलता है लाभ
इन फंडों में निवेश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन्हें इस तरह से स्ट्रक्चर किया जाता है कि इन पर निवेशकों के लिए इक्विटी फंड के रूप में टैक्स लगाया जाता है। जब ये फंड अपने इक्विटी एक्सपोजर को कम करते हैं, तो यह स्ट्रक्चर सुनिश्चित करता है कि स्कीम का इक्विटी प्लस आर्बिट्राज कंपोनेंट कॉरपस का कम से कम 65% है। इस तरह से इक्विटी टैक्सेशन के लिए छूट प्राप्त करने में मदद करता है। एक साल या उससे अधिक होल्ड करने के बाद अपनी यूनिट बेचने पर निवेशकों को 10 प्रतिशत लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होता है।
क्या है लांग टर्म इनवेस्टमेंट प्लान
प्रत्येक निवेशक भविष्य के लिए वित्तीय लक्ष्य तैयार रखता है। उस लक्ष्य के लिए रोडमैप तैयार करना और निवेश करना लक्ष्य-आधारित निवेश कहलाता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति 2023 में अपने परिवार के साथ विदेश में टूर पर जाने की योजना बना रहा है तो बचे 12 महीने में निवेश कर के जो तैयारी की जाएगी उसे अल्पकालिन लक्ष्य कहा जाएगा। लेकिन अगर उसी व्यक्ति का बच्चा अभी छोटा है और वह उसके विदेश की शिक्षा के लिए पैसा निवेश कर रहा है तो उसे लांग टर्म इनवेस्टमेंट कहा जाएगा। रिटायरमेंट प्लानिंग, इनवेस्टमेंट फॉर होम ये सब लांग टर्म इनवेस्टमेंट हैं।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प



Click it and Unblock the Notifications