नई दिल्ली, जनवरी 11। शेयर बाजार में पिछले 1 साल भारी तेजी का दौर चल रहा है। लेकिन जिन्होंने पहले भी निवेश किया है, उनको भी भरपूर रिटर्न मिला है। भारतीय शेयर बाजार की यही खासियत है कि यहां पर एक से बढ़कर एक कंपनियां लिस्टेड हैं। बस जरूरत है कि इनमें उचित समय पर निवेश किया जाए और फिर लम्बे समय तक उस निवेश को बनाए रखा जाए। आइये ऐसी ही कंपनी के बारे में आज जानकारी लेते हैं। इस शेयर का रेट कुछ साल पहले केवल 28 रुपये का था। अगर किसी ने इस शेयर में निवेश किया होगा तो वह आसानी से करोड़पति बन गया है। आइये जानते हैं इस खास शेयर के बारे में।
इस शेयर का नाम है बालाजी एमाइंस
बालाजी एमाइंस के शेयर ने रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज कुछ साल पहले इस शेयर में निवेश किया होगा, तो उसका पैसा काफी तेजी से बढ़ा है। यह पैसा इस तेजी से बढ़ा है कि आज निवेशक करोड़पति हो गए हैं। इस शेयर का रेट किस तेजी से बढ़ा है, आइये इसे जानते हैं।
कभी 28 रुपये था बालाजी एमाइंस शेयर का रेट
आज से 15 साल पहले बालाजी एमाइंस शेयर का रेट 28 रुपये था। बालाजी एमाइंस शेयर का रेट 5 अप्रैल 2007 को 28.42 रुपये था। वहीं इस शेयर का रेट इस समय 3,685.55 रुपये के स्तर पर चल रहा है। इस प्रकार इस शेयर ने 15 साल में निवेशकों को करीब 12800 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर बालाजी एमाइंस के शेयर का केवल 1 माह का ही रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 14 फीसदी का रहा है। इस दौरान बालाजी एमाइंस के शेयर का रेट 3220 रुपये से बढ़कर 3,685.55 रुपये के स्तर पर आ गया है।
जानिए बालाजी एमाइंस के शेयर ने 6 माह में कितना दिया है रिटर्न
बालाजी एमाइंस के शेयर ने बीते 6 माह के दौरान भी अच्छा रिटर्न दिया है। यह शेयर 6 माह में 2900 रुपये के स्तर से बढ़कर 3,685.55 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार इस दौरान करीब 27 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। वहीं इस शेयर ने 1 साल में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इस दौरान इस केमिकल इंडस्ट्री के शेयर का रेट 1163 रुपये से बढ़कर 3,685.55 रुपये हो गया है। यानी इस दौरान करीब 215 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है। वहीं 5 साल में यह शेयर 345 रुपये से बढ़कर 3675 रुपये के स्तर पर आया है। वहीं यह शेयर बीते 15 साल में पेनी स्टॉक से मल्टीबैगर हो गया है। इस दौरान यह शेयर 28.42 रुपये के स्तर से बढ़कर 3,685.55 रुपये के स्तर पर आ गया है। यानी इस दौरान इस शेयर ने 129 गुने का फायदा कराया है।
बालाजी एमाइंस के शेयर के रेट और कमाई की हिस्ट्री
बालाजी एमाइंस के शेयर में अगर निवेशकों ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो आइये जानते हैं कि यह कितना तेजी से बढ़ा है। अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में आज से 1 माह पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1.14 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में आज से 6 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1.27 लाख रुपये हो गई होगी। इसके अलावा अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में आज से 1 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 3.15 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी ने आज से 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 10.70 लाख रुपये होगी।
अब जानिए इस शेयर ने कैसे बनाया करोड़पति
अगर किसी ने आज से 15 साल पहले बालाजी एमाइंस के शेयर में 28.42 रुपये के रेट पर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब करीब 1.29 करोड़ रुपये की होगी। यानी 15 साल में ही इस शेयर ने निवेशकों को अमीर बना दिया है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications