नई दिल्ली, सितंबर 29। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। भारतीय रिजर्व बैंक के पॉलिसी अनाउंसमेंट से पहले 29 सितंबर को काफी उतार-चढ़ाव वाले सत्र में शेयर बाजार गिर बंद हुआ। सेंसेक्स 188.32 अंक या 0.33 फीसदी गिर कर 56,409.96 पर और निफ्टी 40.50 अंक या 0.24 फीसदी 16,818.10 पर बंद हुआ। लगभग 1775 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1435 शेयरों में गिरावट आई। 102 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और टाइटन कंपनी टॉप गिरने वालों में से रहे। वहीं तेजी वाले शेयरों में ओएनजीसी, आईटीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी लाइफ शामिल रहे। हालांकि जानकार कहते हैं कि शेयर एक दिन का खेल नहीं है। बल्कि ये लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बेस्ट है। ये बात सच भी है कि अधिकतर शेयर लंबी अवधि में तगड़ा रिटर्न देते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो लंबी अवधि में बहुत शानदार रिटर्न दे चुका है।
बजाज फाइनेंस का शेयर
हम बात कर रहे हैं बजाज फाइनेंस के शेयर की। इसका शेयर करीब 20 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 05 जुलाई 2002 को 5.75 रु पर था, जबकि आज यह 7115 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 123,639.13 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 1236 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 10000 रु 1.23 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
10 साल का रिटर्न
बजाज फाइनेंस का शेयर 10 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 28 सितंबर 2012 को 117.98 रु पर था, जबकि आज यह 7115 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 5930.68 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 59 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 60 लाख रु से अधिक बन गए।
5 साल का रिटर्न
बजाज फाइनेंस का शेयर 5 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक एनएसई पर 6 अक्टूबर 2017 को 1923.6 रु पर था, जबकि आज यह 7115 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान करीब 270 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 3.70 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 3.70 लाख रु बन गए।
अब नहीं चढ़ रहा शेयर
हालांकि बीते 1 साल में बजाज फाइनेंस का शेयर कहीं जाता नहीं दिख रहा। बीते 1 साल में यह 7.21 फीसदी और 2022 में अब तक 1.45 फीसदी नीचे गिरा है। बीते 6 महीनों में यह 1.89 फीसदी कमजोर हुआ है। एक महीने में यह 2.62 फीसदी फिसला है। वहीं बीते 5 दिन में यह 7.14 फीसदी फिसला है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 4.29 लाख करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 8050 रु और निचला स्तर 5220 रु रहा है।
35 साल पुरानी कंपनी
बजाज फाइनेंस लिमिटेड बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी है। ये एक भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) कंपनी है, जिसका मुख्यालय पुणे में है। ये बजाज ग्रुप का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 1987 में की गयी थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications