नई दिल्ली, अगस्त 24। शेयर बाजार में आज दो और आईपीओ की लिस्टिंग हुई। हालांकि इन दोनों कंपनियों की लिस्टिंग खराब ही रही है। आज लिस्ट होने वाली कंपनियों के नाम एप्टस वैल्यू हाउसिंग और केमप्लास्ट सनमरा। यह कंपनियां पिछले हफ्ते ही आईपीओ लेकर आई थीं। आज शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला था, लेकिन यह इन कंपनियों के आईपीओ फिर भी गिरावट के साथ ही लिस्ट हुए हैं। आइये जानते हैं कि इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने वालों कितना नुकसान हो रहा है। अगस्त 2021 में देवयानी इंटरनेशनल, विंडलास बायोटेक, एक्सारो टाइल्स, कृष्णा डायगोनॉस्टिक्स, कारट्रेड टेक और नुवोको विस्टा कॉरपोरेशन के आईपीओ आ चुके हैं।
आईपीओ में निवेश से पहले जानिए क्या देखें, जिससे घाटा न हो
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस
कंपनी आईपीओ लाने के पहले ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जारी करती है। इसमें कंपनी के बारे में सभी छोटी और बड़ी बातों की जानकारी होती है। इसे जरूर पढ़ना चाहिए।
पैसों का इस्तेमाल कहां करेगी कंपनी
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस से यह जानने का प्रयास करना चाहिए, कि कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल कहां करेगी। अगर पैसों का इस्तेमाल करोबार बढ़ाने में किया जाए तो आईपीओ को अच्छा समझना चाहिए।
कंपनी के प्रोमोटर बैकग्राउंड जरूर जानें
आईपीओ में निवेश से पहले कंपनी के प्रमोटर का बैकग्राउंड जरूर देखें। क्यों कि यही कंपनी को आगे बढ़ाने वाले होते हैं।
रिस्क फैक्टर
आईपीओ में निवेश से पहले रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में कंपनी के रिस्क फैक्टर पर जरूर नजर डालना चाहिए।
एप्टस वैल्यू हाउसिंग आईपीओ की लिस्टिंग
शेयर बाजार में एप्टस वैल्यू हाउसिंग आईपीओ की लिस्टिंग की आज खराब लिस्टिंग हुई। बीएसई पर आज एप्टस वैल्यू हाउसिंग के शेयर करीब 6.53 फीसदी की गिरावट के साथ लिस्ट हुआ है। एप्टस वैल्यू हाउसिंग आईपीओ आज बीएसई पर 329 .95 रुपये में लिस्ट हुआ है। इसके अलावा एप्टस वैल्यू हाउसिंग का आईपीओ आज एनएसई पर 5.67 फीसदी की गिरावट के साथ 333 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी ने आईपीओ के दौरान अपने शेयर निवेशकों को 353 रुपये के रेट पर ऐलाट किए थे। एप्टस वैल्यू हाउसिंग का आईपीओ निवेश के लिए 10 अगस्त को खुला था और इसमें 12 अगस्त 2021 तक निवेश किया जा सकता था। कंपनी ने इस आईपीओ के माध्यम से 2780.05 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ करीब 17.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
जानिए आज किस रेट पर बंद हुआ एप्टस वैल्यू हाउसिंग का शेयर
आज एप्टस वैल्यू हाउसिंग का शेयर एनएसई पर 346.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं यह शेयर आज बीएसई में 346.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
जानिए इस कंपनी के बारे में
एप्टस वैल्यू हाउसिंग की एसेट क्वालिटी अच्छी बताई जाती है। वहीं कपंनी का नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) काफी कम है। वहहीं कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 2 सालों से लगातार 34.54 प्रतिशत से बढ़ रही है। जहां तक लोन पोर्टफोलियो की बात है तो कंपनी के कुल लोन का 72 फीसदी हिस्सा स्व-रोजगार वाले और बाकी का लोन सैलरीड कस्टमर्स को दिया गया है।
जानिए केमप्लास्ट सनमरा के आईपीओ की लिस्टिंग का डिटेल
केमप्लास्ट सनमरा आईपीओ की लिस्टिंग भी आज खराब हुई है। आज केमप्लास्ट सनमरा की बीएसई में लिस्टिंग 525 रुपये के स्तर पर हुई है। वहीं कपंनी ने आईपीओ के दौरान अपने शेयर का ऐलाटमेंट 541 रुपये पर किया था। इस प्रकार यह 16 रुपये नीचे लिस्ट हुआ। हालांकि बाद में इसमें औश्र गिरावट आई और यह 510 रुपये तक चला गया। वहीं एनएसई पर भी यह गिरावट के साथा ट्रेड कर रहा है। कंपनी का आईपीओ 2.17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ में 10 अगस्त से लेकर 12 अगस्त 2021 तक निवेश किया जा सकता था। केमप्लास्ट सनमरा चेन्नई में स्पेशियालिटी केमिकल बनाने के काम में लगी है। कंपनी ने इस आईपीओ के माध्मय से 3850 करोड़ रुपये जुटाए हैं। केमप्लास्ट सनमरा ग्रुप की रेवेन्यू करीब 7300 करोड़ रुपये है। कंपनी पेस्ट पीवीसी, क्लोरो-केमिकल्स, कॉस्टिक सोडा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और रेफ्रिजरेटर गैस का उत्पादन करती है।
जानिए आज किस रेट पर बंद हुआ केमप्लास्ट सनमरा का शेयर
आज केमप्लास्ट सनमरा का शेयर एनएसई पर 534.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं यह शेयर आज बीएसई में 535.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
