Ayushman Bharat Scheme: भारत में जितनी सुविधाएं हमको शहरों के अस्पतालों में मिल जाती हैं उसकी तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा अच्छी सुविधाएं नहीं मिल पाती है। देश के अंदर इस समय भी ऐसे लोग हैं जो गरीबी रेखा के अंदर आते हैं और अपना इलाज बहुत अच्छे अस्पतालों में कराने के लिए सक्षम नहीं हो पाते हैं। भारत सरकार ने इन सभी चीजों के देखते हुए आयुष्मान भारत स्कीम को लॉन्च किया है जिसमे गरीब लोग अपना अच्छे ढंग से इलाज करवा सकें उनके इलाज के दौरान उन्हे किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस स्कीम के जरिए गरीब लोग 5 लाख रुपए तक का इलाज बिना किसी चिंता के कर सकते हैं।
आज भी भारत में ऐसे लोग हैं जो पैसे के अभाव के कारण अपना बेहतर इलाज नहीं करवा पाते हैं जिस कारण उन लोगों की मृत्यु हो जाती है इस स्कीम के तहत आप अपना इलाज करवा सकते हैं। भारत सरकार ने इस स्कीम को चालू किया लेकिन आप हर किसी अस्पताल में जाकर इस स्कीम के तहत अपना इलाज नहीं करवा पाएंगे आप जहां रहते हैं। उसके आस-पास वाले अस्पताल इस स्कीम के अंतर्गरत रजिस्टर्ड होंगे तभी आप अपना इलाज करवा पाएंगे। अगर आप यह पता करना चाहते हैं तो आपको आयुष्मान भारत स्कीम के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर पता कर सकते हैं।

आपके शहर आपके इलाके में कौन से अस्पताल इस स्कीम के अंतर्गरत रजिस्टर्ड है यह पता करने के बाद आप अपना इलाज अच्छे से करवा सकते हैं। अगर आपके पास आयुष्मान भारत कार्ड है तो आप 5 लाख रुपए तक का अपना इलाज निश्चिंत होकर करवा सकते हैं। भारत सरकार के अनुसार इस स्कीम में अभी तक इस स्कीम 1350 से अधिक बिमारियों को जोड़ दिया गया है जिसमें आप अपना मुफ़्त इलाज करवा सकते हैं, वहीं इसमें आप से न तो दवाई का खर्चा न ही किसी भी जांच और डॉक्टर की फीस भी नहीं मांगी जाएगी, इन सभी चीजों का इलाज मुफ़्त में होगा।
भारत सरकार ने बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों को भी इस योजना से जोड़ दिया है, जिसमें आप बिना घबराए अपना इलाज करवा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा जारी डेटा के अनुसार अभी तक आयुष्मान भारत स्कीम के तहत 20 करोड़ से अधिक लोगों को सीधे फायदा मिल चुका है, वहीं सरकार की आगे यह योजना है कि भारत के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस स्कीम का फायदा मिल सके और उन्हें अपना इलाज कराने में कोई दिक्कत न हो।
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा उसके बाद आप भी आसानी से फायदा उठा पाएंगे। आपको सबसे अपने फोन नंबर से आयुष्मान भारत स्कीम के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा वहां पर आपको अपनी सिटी और जिला सेलेक्ट करना होगा उसके बाद आपको अपने नंबर से रजिस्टर्ड करना होगा। इसके बाद ओटीपी के साथ कैपचा आएगा उसे आपको फिल करना होगा, वहीं फिर आप सीधे आयुष्मान भारत के पेज पर आ जाएंगे फिर आपको न्यू कार्ड सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको नाम डालना होगा फिर KYC करनी होगी जिसके बाद आप वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैं कि कार्ड में आपका रजिस्ट्रेशन हुआ की नहीं। अगर आपका रजिस्ट्रेशन हो गया तो आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications