FD Rates Comparison Axis vs ICICI Bank: एकमुश्त जमा पर अच्छी कमाई के लिए निवेशक ट्रेडिशनल टूल्स को भी प्राथमिकता दे रहे हैं. इसके तहत बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी इनवेस्टर्स की पसंद है. यहां निवेश से पहले ही रिटर्न की जानकारी होती है. हाल ही में प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के दो प्रमुख बैंकों ने FD पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है. इन बैंकों में एक्सिस बैंक और ICICI बैंक शामिल हैं. यह बदलाव 3 करोड़ रुपए से कम की FD में किया गया है. नई दरें 11 सितंबर से ही लागू हो गई हैं.
ICICI Bank FD Rates 2024
एक्सिस बैंक और ICICI बैंक ने हाल ही में 3 करोड़ रुपए से कम जमा के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) ब्याज दरों को अपडेट किया है. ये बदलाव नॉर्मल और सीनियर सिटीजन दोनों के लिए हैं, जो जमा की अवधि के आधार पर अलग-अलग दरें ऑफर कर रहे हैं.
ICICI बैंक की नई FD दरें 11 सितंबर, 2024 से प्रभावी हैं, जोकि समय से पहले निकासी का ऑप्शन भी तेजी हैं. इसके तहत सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7 से 29 दिनों की अवधि के लिए 3.00% और15 महीने से 18 महीने से कम अवधि के लिए 7.25% तक हैं. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी अधिक दरें मिलती हैं, जो सबसे कम अवधि के लिए 3.50% से शुरू होकर समान अवधि के लिए 7.80% तक हैं.
ICICI Bank FD Rates
अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
7 से 29 दिन 3.00% 3.50%
30 से 45 दिन 3.50% 4.00%
46 से 60 दिन 4.25% 4.75%
61 से 90 दिन 4.50% 5.00%
91 से 184 दिन 4.75% 5.25%
185 से 270 दिन 5.75% 6.25%

एक्सिस बैंक FD दरों में भी हुआ बदलाव
एक्सिस बैंक की बदली हुईं FD की दरें भी 11 सितंबर, 2024 से प्रभावी होंगी, जो अलग-अलग अवधियों के लिए ब्याज दरों में मामूली बदलाव के साथ एक जैसा ट्रेंड दिखाती हैं.
अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
7 से 29 दिन 3.00% 3.50%
30 से 45 दिन 3.50% 4.00%
46 से 60 दिन 4.25% 4.75%
61 से 90 दिन 4.50% 5.00%
91 से 184 दिन 4.75% 5.25%
185 से 270 दिन 5.75% 6.25%
271 दिन से
Axis Bank FD vs ICICI Bank: FD पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
अगर कोई निवेशक 1 साल यानी शॉर्ट टर्म के लिए निवेश की सोच रहे तो दोनों बैंकों में समान ब्याज दरें ऑफर हो रही. मीडियम टर्म यानी 1 से 3 साल के लिए एक्सिस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7.10% रेट के साथ थोड़ा ज्यादा रिटर्न दे रहा, क्योंकि इस दौरान ICICI बैंक 7.00% का रेट ऑफर कर रहा है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक्सिस बैंक, ICICI बैंक के 7.50% की तुलना में 7.60% का हाई रिटर्न ऑफर करता है.
दोनों बैंकों की FD पर लॉन्ग टर्म यानी 5 साल और उससे अधिक के लिहाज से एक्सिस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75% की रेट ऑफर कर रहा है, जोकि ICICI बैंक के 6.90% और 7.40% से ज्यादा है.
5 साल की FD पर टैक्स छूट भी
बैंक में 5 साल की FDs पर सेक्शन 80C के अंतर्गत एक फाइनेंशियल ईयर में 1.50 लाख रुपए तक टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. यह क्लेम ओल्ड टैक्स रिजीम में ही किया जा सकता है. 5 साल की FDs में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. यह अवधि 10 साल तक बढ़ सकती है.
इनकम टैक्स नियम के तहत FD से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर FD या फिर TD पर एक फाइनेंशियल ईयर में मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपए से अधिक है, तो TDS यानी टैक्स डिडक्शन एट सोर्स कटता है. सीनियर सिटीजंस के लिए यह सीमा 50,000 रुपए है. अगर किसी व्यक्ति की इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है, तो वह फॉर्म 15G और 15H भरकर बैंक को FD या TD पर TDS कटौती न करने का आवेदन कर सकता है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
